महाराष्ट्र : हत्या, सबूत मिटाने की कोशिश के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Published: April 3, 2021 11:21 AM2021-04-03T11:21:31+5:302021-04-03T11:21:31+5:30

Maharashtra: Person arrested for murder, attempt to erase evidence | महाराष्ट्र : हत्या, सबूत मिटाने की कोशिश के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र : हत्या, सबूत मिटाने की कोशिश के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे, तीन अप्रैल महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण से पुलिस ने एक व्यक्ति को एक ग्रामीण की हत्या करने और उसके शव को नदी में फेंक कर सबूत मिटाने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी बूटा जाधव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

कल्याण तालुका पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘अज्ञात व्यक्ति का शव 30 मार्च को मंझरली गांव में भातसा नदी में मिला था। व्यक्ति के हाथ बंधे थे और शरीर पर चोट के निशान थे।’’

बाद में पीड़ित की पहचान की गयी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि पीड़ित का आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर अपने माता-पिता के साथ रहने लगी थी। इससे परेशान होकर जाधव ने व्यक्ति की हत्या कर दी और उसके शव को नदी में फेंक दिया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Person arrested for murder, attempt to erase evidence

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे