लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पंकजा मुंडे ने ट्विटर बायो से हटाया 'बीजेपी', फेसबुक पर लंबी पोस्ट लिखकर दिया ये संकेत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2019 13:45 IST

पंकजा मुंडे के ट्विट बायो से 'बीजेपी' हटाए जाने के बाद जब शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत से BJP नेता पंकजा मुंडे के शिवसेना में शामिल होने के मामले में सवाल किया गया, तो उन्होंने इस सवाल के जवाब में कहा कि कई और भी नेता हमारे सम्पर्क में हैं। संजय राउत ने कहा कि इस सवाल के जवाब में कहा कि कई और भी नेता हमारे सम्पर्क में हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव में वे चचेरे भाई धनंजय मुंडे से हार गई थीं. उन्होंने हार को जनता का फैसला बताया था, पर हार के कारणों को लेकर काफी चर्चा होती रही है.

महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार गिरने के बाद पार्टी की नेता पंकजा मुंडे ने फेसबुक पर लंबी पोस्ट लिखने पर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं। इन्हीं अटकलों के बीच पंकजा मुंडे ने अपने ट्विटर हैंडिल के बायो से 'बीजेपी' हटा लिया है।

परली सीट से अपने चचेरे भाई और एनसपी नेता धनंजय मुंडे की विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुंडे ने लिखा कि ''12 दिसंबर को गोपीनाथ मुंडे साहब की जयंती पर सभी समर्थकों से निवेदन है कि वे बैठक में शामिल हों। बदलते सियासी माहौल में अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है। 

वहीं, पंकजा मुंडे के ट्विट बायो से 'बीजेपी' हटाए जाने के बाद जब शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत से BJP नेता पंकजा मुंडे के शिवसेना में शामिल होने के मामले में सवाल किया गया, तो उन्होंने इस सवाल के जवाब में कहा कि कई और भी नेता हमारे सम्पर्क में हैं। संजय राउत ने कहा कि इस सवाल के जवाब में कहा कि कई और भी नेता हमारे सम्पर्क में हैं। 

जानिए पंकजा मुंडे ने क्या लिखा फेसबुक पोस्ट

विधानसभा चुनाव में वे चचेरे भाई धनंजय मुंडे से हार गई थीं. उन्होंने हार को जनता का फैसला बताया था, पर हार के कारणों को लेकर काफी चर्चा होती रही है. उसके बाद यह पोस्ट आई है.

उन्होंने लिखा कि आठ-दस दिन के भीतर ही बड़ा फैसला लूंगी. चुनाव के बाद नतीजे आए. मेरे हारने के कुछ समय बाद मैंने मीडिया में इसे स्वीकार कर लिया और अनुरोध किया कि इसके लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए. सारी जिम्मेदारी मेरी है.''

उन्होंने लिखा, ''पहले देश, फिर पार्टी और अंत में खुद को महत्व देना यह संस्कार बचपन से रहे हैं. छोटी उम्र से मुंडे साहब ने सिखाया है कि लोगों के प्रति हमारे कर्तव्य से बड़ा कुछ नहीं है. अब मुझे आठ-दस दिन आत्मचिंतन के लिए चाहिए, जिसके बाद मैं 12 दिसंबर को बैठक करूंगी. हार के बाद समर्थकों के कई फोन-मैसेज आए और मिलने का आग्रह किया. लेकिन, राजनीतिक स्थिति के चलते ऐसा नहीं हो सका. 12 दिसंबर, मुंडे साहब का जन्मदिन है उस दिन, जैसे आप मुझे देखना चाहते हैं कि मैं महाराष्ट्र के लोगों के बारे में बात कर रही हूं. मैं आपसे बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं. तुम्हारे बिना (समर्थक) मेरा कौन है?''

टॅग्स :पंकजा मुंडेमहाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?