लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः उस्मानाबाद शहर का नाम बदलकर धाराशिव करने की मंजूरी, केंद्र ने हाईकोर्ट से कहा-औरंगाबाद का नाम छत्रपति संभाजीनगर करने के लिए मंजूरी देने की प्रक्रिया जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2023 14:31 IST

अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल अनिल सिंह ने पीठ से कहा कि केंद्र सरकार को राज्य सरकार से एक प्रस्ताव मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देअगली सुनवाई के लिए 27 फरवरी की तारीख तय की।शहरों के नाम बदलने के लिए कोई प्रस्ताव मिला है।औरंगाबाद का नाम बदलने पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।

मुंबईः केंद्र सरकार ने बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि उसने महाराष्ट्र के उस्मानाबाद शहर का नाम बदलकर धाराशिव करने की मंजूरी दे दी है, लेकिन औरंगाबाद का नाम छत्रपति संभाजीनगर करने के लिए मंजूरी देने की प्रक्रिया अभी चल रही है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस वी गंगापुरवाला और न्यायमूर्ति संदीप मार्ने की खंडपीठ ने पिछले महीने केंद्र से जानना चाहा था कि क्या उसे महाराष्ट्र सरकार से इन दोनों शहरों के नाम बदलने के लिए कोई प्रस्ताव मिला है और यदि हां तो क्या प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया। अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल अनिल सिंह ने बुधवार को पीठ से कहा कि केंद्र सरकार को राज्य सरकार से एक प्रस्ताव मिला था।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक उस्मानाबाद की बात है, हमने दो फरवरी को राज्य को सूचित कर दिया और नाम बदलने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन औरंगाबाद का नाम बदलने पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। इस पर प्रक्रिया चल रही है।’’ अदालत ने बयान को स्वीकार कर लिया और मामले में अगली सुनवाई के लिए 27 फरवरी की तारीख तय की।

टॅग्स :औरंगाबादमहाराष्ट्रबॉम्बे हाई कोर्टभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?