लाइव न्यूज़ :

अधिक परीक्षण के कारण कोरोना के मामलों में टॉप पर है महाराष्ट्र, कम जांचों के बावजूद दिल्ली-पश्चिम बंगाल ये है हाल, अगले 10 दिन बेहद अहम

By हरीश गुप्ता | Updated: April 21, 2020 06:55 IST

कोरोना संक्रमण मामलों की तुलना परीक्षण के संदर्भ में करें तो दिल्ली 8 फीसदी के साथ सबसे अधिक है. उसके बाद पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा 6.8 फीसदी है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में किए गए परीक्षणों की तुलना में संक्रमित मामलों का आंकड़ा 5.5 फीसदी है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में पिछले सप्ताह 62000 परीक्षण किए गए जो देश में सर्वाधिक है. दिल्ली में 22000 परीक्षण किए गए और 8 फीसदी मामलों का पता लगाया गया.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामलों के कारण महाराष्ट्र सुर्खियों में है. हालांकि जब प्रत्येक राज्य के कोरोना परीक्षण के प्रतिशत के हिसाब से देखें तो यह नंबर वन नहीं है. चौकाने वाली बात यह है कि इस नंबर पर ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल और अरविंद केजरीवाल का दिल्ली आता है.

आधिकारिक स्रोतों के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना संक्रमण मामलों की तुलना परीक्षण के संदर्भ में करें तो दिल्ली 8 फीसदी के साथ सबसे अधिक है. उसके बाद पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा 6.8 फीसदी है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में किए गए परीक्षणों की तुलना में संक्रमित मामलों का आंकड़ा 5.5 फीसदी है. उसके बाद 5.4 फीसदी पॉजिटिव केस के साथ महाराष्ट्र का नंबर आता है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन आने वाले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी (एनआईई) के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह 62000 परीक्षण किए गए जो देश में सर्वाधिक है. हालांकि इनमें कोरोना वायरस पीड़ित महज 5.4 फीसदी थे. एनआईए राज्यों में किए गए परीक्षणों पर नजर रखता है. दिल्ली में 22000 परीक्षण किए गए और 8 फीसदी मामलों का पता लगाया गया. पश्चिम बंगाल में केवल 5000 परीक्षण किए गए जबकि पॉजिटिव मामले 6.8 फीसदी पाए गए. यदि इनकी तुलना उत्तर प्रदेश से करें जहां 25000 परीक्षण किए गए, लेकिन पीडि़तों की संख्या केवल 3.4 फीसदी पाई गई.

आश्चर्य की बात है कि देश के अत्यधिक आबादी वाले राज्यों में पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां परीक्षण की संख्या केवल 5000 है. ये केवल पिछले सप्ताह के अंत हुए जबकि केंद्र ने राज्यों को 5 लाख रैपिड एंटीबॉडी परीक्षण किट की आपूर्ति की, जिनके जरिये महज 30 मिनट में पहला परिणाम सामने आता है. वैसे, ये परीक्षण अभी हाल ही में शुरू किए गए हैं.दूसरी बात यह है कि आईसीएमआर ने साफ किया है कि कोरोना वायरस के परीक्षण में रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन-पॉलीमरेज चेन रिएक्शन (आरटी-पीसीआर) सटीक मानक है और रैपिड एंटीबॉडी परीक्षण इसकी जगह नहीं ले सकता है.आईसीएमआर ने यह भी कहा, ''रैपिड एंटीबॉडी परीक्षण हमें किसी विशेष क्षेत्र में बीमारी के प्रसार के बारे में जानकारी देता है. इस परीक्षण के जरिये जुटाए गए डाटा का इस्तेमाल संपर्क में आने वाले का पता लगाने में किया जा सकता है.'' हालांकि, इन सूत्रों का कहना है कि सरकार आरटी-पीसीआर के निष्कर्षों को ही तरजीह देगी, जिसकी परीक्षण रिपोर्ट में 48 घंटे लगते हैं.

दिन बेहद अहम, बढ़ सकती संख्या

चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकारियों के लिए कोरोना वायरस के प्रसार के बारे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए अगले 10 दिन बेहद अहम हैं. कुछ राज्यों के इसकी चपेट में आने के लक्षण दिख रहे, जबकि अन्य राज्यों में पॉजिटव मामले बढ़ रहे हैं. अब और परीक्षण होने के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया