लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: OBC आरक्षण के मुद्दे पर नगर निगम चुनाव टलने की संभावना, वार्डों के परिसीमन सहित दो विधेयकों को राज्यपाल ने दी मंजूरी

By विशाल कुमार | Updated: March 12, 2022 09:50 IST

महाराष्ट्र विधानसभा ने सोमवार को राज्य में ओबीसी आरक्षण बहाल होने तक स्थानीय निकाय और स्थानीय निकाय चुनावों में देरी करने के लिए दो विधेयकों को सर्वसम्मति से पारित किया था।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल ने राज्य विधानमंडल द्वारा पारित दो विधेयकों पर हस्ताक्षर किए हैं।इसमें राज्य वार्डों के परिसीमन, सदस्यों की संख्या तय करने का अधिकार है।इसके साथ ही राज्य चुनाव आयोग से सहमति से चुनाव कार्यक्रम तय करने का अधिकार है।

मुंबई:महाराष्ट्र में सभी नगर निगमों के चुनाव स्थगित होने की संभावना है क्योंकि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य विधानमंडल द्वारा पारित दो विधेयकों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें राज्य वार्डों के परिसीमन, सदस्यों की संख्या तय करने और राज्य चुनाव आयोग से सहमति से चुनाव कार्यक्रम तय करने का अधिकार है।

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र विधानसभा ने सोमवार को राज्य में ओबीसी आरक्षण बहाल होने तक स्थानीय निकाय और स्थानीय निकाय चुनावों में देरी करने के लिए दो विधेयकों को सर्वसम्मति से पारित किया था।

विधानसभा ने महाराष्ट्र ग्राम पंचायत अधिनियम 1959, महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति अधिनियम, 1961 और मुंबई नगर निगम अधिनियम, महाराष्ट्र नगर निगम अधिनियम और महाराष्ट्र नगर परिषदों, नगर पंचायतों और औद्योगिक टाउनशिप अधिनियम, 1965 में संशोधन के लिए  वार्डों के परिसीमन और इन निकायों में सदस्यों की संख्या तय करने के लिए राज्य सरकार को शक्तियों का प्रस्ताव पारित किया।

इन विधेयकों के अनुसार, राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) राज्य सरकार के परामर्श से स्थानीय और नगर निकाय चुनावों के लिए मतदान कार्यक्रम तय करेंगे। 

इसके अलावा, संशोधनों ने राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) द्वारा परिसीमन प्रक्रिया को रद्द करने और नागरिक और स्थानीय निकायों के वार्डों के निर्धारण का भी प्रस्ताव किया है। ये विधेयक मध्य प्रदेश अधिनियम की तर्ज पर तैयार किए गए हैं।

महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा ओबीसी समुदाय को 27 फीसदी राजनीतिक आरक्षण की बहाली की सिफारिश करने वाली अंतरिम रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के कुछ दिनों बाद राज्य सरकार ने इन विधयकों को पारित किया।

सरकार का यह कदम तब भी महत्वपूर्ण है जब मौजूदा वर्ष में मुंबई सहित 15 नगर निगमों, 25 जिला परिषदों और 232 नगर परिषदों के चुनाव होने तय हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रOBCउद्धव ठाकरेसुप्रीम कोर्टsupreme courtBJPMVA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?