लाइव न्यूज़ :

Maharashtra New CM News: महाराष्ट्र के लोग जानते हैं अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?, रावसाहेब दानवे बोले- नाम पर आधिकारिक मुहर का इंतजार...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2024 15:16 IST

Maharashtra New CM News: भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को कहा था कि पांच दिसंबर की शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र की नयी महायुति सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक इस बात की घोषणा नहीं की गई है कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा।भाजपा सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र फड़नवीस का नाम सबसे आगे है।शिंदे शुक्रवार को सातारा जिले में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए थे।

Maharashtra New CM News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रावसाहेब दानवे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा इसकी पुष्टि किए जाने का इंतजार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दानवे ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को कहा था कि पांच दिसंबर की शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र की नयी महायुति सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे।

अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की गई है कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा लेकिन भाजपा सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र फड़नवीस का नाम सबसे आगे है। फड़नवीस दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली निवर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। शिंदे शुक्रवार को सातारा जिले में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए थे।

इस बीच अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह राज्य की नयी सरकार के गठन के लिए हो रही कवायद के तरीके से खुश नहीं हैं। उनके एक निकट सहयोगी ने कहा कि शिंदे को अपने पैतृक गांव में तेज बुखार हो गया था, लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और वह रविवार शाम को मुंबई लौटेंगे। दानवे ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘यहां तक ​​कि लोग भी जानते हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। हम अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उस व्यक्ति के नाम की पुष्टि किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हम नाम पर आधिकारिक मुहर (अनुमोदन) का इंतजार कर रहे हैं।’’ मंत्रिमंडल की संरचना पर दानवे ने कहा, ‘‘यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि राज्य मंत्रिमंडल में किसे शामिल करना है।’’ शिंदे के सातारा में अपने गांव के दौरे के बारे में पूछे जाने पर दानवे ने कहा कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य राज्य प्रशासन के कामकाज में बाधा नहीं डालता है।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘जब कोई मुख्यमंत्री अपने पैतृक स्थान का दौरा करता है तो हमें इसमें गर्व महसूस होता है।’’ दानवे ने कहा, ‘‘जब (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की पिछली सरकार में) मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे, तब उनका हृदय संबंधी ऑपरेशन हुआ था लेकिन प्रशासन का कामकाज जारी रहा था।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024एकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?