लाइव न्यूज़ :

Maharashtra New CM News: केंद्रीय पर्यवेक्षक होंगे निर्मला सीतारमण और विजय रुपाणी?, महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक में चुनेंगे नेता, 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 2, 2024 16:06 IST

Maharashtra New CM News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को महाराष्ट्र में पार्टी विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को भारी जीत मिली है।भाजपा ने सबसे ज्यादा 132 सीट पर जीत दर्ज की। महायुति ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट पर जीत हासिल की है।

Maharashtra New CM News: केंद्रीय नेतृत्व एक्शन में आ गया है। एकनाथ शिंदे को लेकर आलाकमान ने गतिविधि तेज कर दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को महाराष्ट्र में अपना नेता चुनने के लिए विधायक दल की बैठक के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक होंगे। पार्टी की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में यह घोषणा की गई। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘पार्टी के संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिये विजय रुपाणी और निर्मला सीतारमण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।’’

जो विधायक नेता चुने जाएंगे, उनका राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो जाएगा। इस बारे में भाजपा की ओर से अभी तक कोई संकेत नहीं दिए गए हैं लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस सबसे आगे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को भारी जीत मिली है। महायुति ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट पर जीत हासिल की है।

भाजपा ने सबसे ज्यादा 132 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 41 सीट मिलीं। चुनावी नतीजों की घोषणा के एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी महाराष्ट्र में नयी सरकार का गठन नहीं हुआ है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह नये मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा के फैसले का समर्थन करेंगे। उनकी इस घोषणा के बाद लगभग यह स्पष्ट हो गया है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा।

भाजपा ने घोषणा की है कि नयी महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर की शाम दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसमें शामिल होंगे। भाजपा सूत्रों का कहना है कि चार दिसंबर को पार्टी विधायक दल की बैठक हो सकती है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024विजय रुपानीNirmal Sitharamanदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?