लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बहुमत साबित करने के लिए मुंबई के होटल में एनसीपी-शिवसेना की बैठक, आदित्य को लेकर पहुंचे उद्धव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 14:26 IST

महाराष्ट्र विधानसभा में कल (27 नवंबर) को बहुमत साबित करने को लेकर शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की बैठक मुंबई के एक होटल में चल रही है। बैठक में दोनों दलों के बड़े नेता मौजूद है। दिलचस्प बात यह है कि इस बैठक में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे को लेकर बैठक में पहुंचे हैं।

Open in App

महाराष्ट्र विधानसभा में कल (27 नवंबर) को बहुमत साबित करने को लेकर शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की बैठक मुंबई के एक होटल में चल रही है। बैठक में दोनों दलों के बड़े नेता मौजूद है। दिलचस्प बात यह है कि इस बैठक में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे को लेकर बैठक में पहुंचे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, एनसीपी और शिवसेना के नेताओं की बैठक मुंबई के सोफिटेल होटल में चल रही है। बैठक में शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले, छगन भुजबल, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत मौजूद बताए जा रहे हैं।

खबर यह भी है कि महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार (27 नवंबर) को बहुमत परीक्षण से पहले शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन अपने नेता का ऐलान करेगा। एएनआई की खबर के मुताबिक, आज (26 नवंबर) को शाम 5 बजे गठबंधन के नेता का ऐलान किया जाएगा। शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन के नेता के नाम का ऐलान विधायकों की साझा बैठक के बाद किया जाएगा।  

 

महाराष्ट्र के सियासी घमासान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक कर रहे हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसअजित पवारशरद पवारउद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीअमित शाहसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब