लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: कांग्रेस को कमजोर करने की साजिश, शरद पवार पर नाना पटोले का बड़ा आरोप, कहा-आलाकमान को अलर्ट किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2022 18:38 IST

Maharashtra: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया अगस्त या सितंबर में होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यकर्ता राहुल गांधी को कांग्रेस प्रमुख के रूप में देखना चाहते हैं।कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शिवसेना से हाथ मिलाया था। शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़कर कांग्रेस, राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

Maharashtra: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि उन्होंने शरद पवार नीत राकांपा द्वारा राज्य में कांग्रेस पार्टी को कथित तौर पर कमजोर करने संबंधी हालिया राजनीतिक कदमों के बारे में पार्टी आलाकमान को सूचित किया है।

गौरतलब है कि नवंबर 2019 में महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शिवसेना से हाथ मिलाया था। शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़कर कांग्रेस, राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं के सवाल पर पटोले ने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि पिछले ढाई वर्षों से राकांपा महाराष्ट्र में कांग्रेस को ''कमजोर'' करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यहां तक कि जिला परिषद और अन्य नगर निकायों के कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त कोष नहीं मिल पा रहा।

पटोले ने कहा कि भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के 19 कांग्रेसी पार्षद राकांपा में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया कि इस महीने की शुरुआत में राकांपा ने गोंदिया जिला परिषद का अध्यक्ष चुनने के लिए प्रतिद्वंद्वी भाजपा से हाथ मिला लिया। पटोले ने कहा कि उदयपुर में आयोजित पार्टी के चिंतन शिविर में इन सभी चीजों के बारे में कांग्रेस आलाकमान को सूचित किया गया।

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस के नये अध्यक्ष के चयन को लेकर चिंतन शिविर में कोई चर्चा हुई? पटोले ने कहा कि पार्टी के आंतरिक चुनाव शुरू हो गए हैं। पटोले ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया अगस्त या सितंबर में होने की उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ता राहुल गांधी को कांग्रेस प्रमुख के रूप में देखना चाहते हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रनाना पटोलेशरद पवारउद्धव ठाकरेराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीBJPशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?