लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव: कुल 2869 सीट और केवल 13 सीट पर जीत?, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा-हार से निराश नहीं हों, मराठी मानुष लड़ाई जारी रखेंगे?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2026 15:31 IST

Maharashtra Municipal Elections: कुल 2869 सीट और केवल 13 सीट पर जीत हासिल कर सके और सबसे खराब प्रदर्शन का रिकॉर्ड कायम किया। 

Open in App
ठळक मुद्देचचेरे भाई उद्धव ठाकरे के साथ बीएमसी चुनाव के लिए हाथ मिलाया था।227 सदस्यीय बीएमसी के चुनाव में 65 सीट जीतीं, जबकि मनसे केवल छह सीट जीत पाई।कार्यकर्ताओं के संघर्ष को सराहा और उन्हें प्रोत्साहित किया।

Maharashtra Municipal Elections:महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को बीएमसी चुनाव में उम्मीदों के मुताबिक पार्टी के प्रदर्शन न कर पाने की बात स्वीकार की और मराठी मानुष के लिए लड़ाई जारी रखने की बात कही। राज ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बीएमसी चुनावों को ‘शिव शक्ति और धनशक्ति’ के बीच की लड़ाई बताया, और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस हार से निराश नहीं हों। मनसे प्रमुख ने 20 साल के अंतराल के बाद शिवसेना (उबाठा) अध्यक्ष और चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के साथ बीएमसी चुनाव के लिए हाथ मिलाया था। कुल 2869 सीट और केवल 13 सीट पर जीत हासिल कर सके और सबसे खराब प्रदर्शन का रिकॉर्ड कायम किया। 

दोनों ने सबसे धनी नगर निकाय बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में जीत हासिल करने के लिए खुद को मराठी अस्मिता के रक्षक के रूप में प्रस्तुत किया था। राज ठाकरे ने बीएमसी चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवसेना (उबाठा) और मनसे कार्यकर्ताओं की सराहना की। शिवसेना (उबाठा) ने 227 सदस्यीय बीएमसी के चुनाव में 65 सीट जीतीं, जबकि मनसे केवल छह सीट जीत पाई।

राज ठाकरे ने अपनी पोस्ट में मनसे और शिव सेना (उबाठा) दोनों के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह लड़ाई आसान नहीं रही। उन्होंने लिखा, ‘‘यह लड़ाई ‘शिव शक्ति’ और धनशक्ति के बीच थी। फिर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत अच्छी लड़ाई लड़ी।’’ राज ठाकरे ने चुनाव परिणाम पार्टी के पक्ष में न आने के बावजूद कार्यकर्ताओं के संघर्ष को सराहा और उन्हें प्रोत्साहित किया।

टॅग्स :राज ठाकरेबृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी