लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव: 29 महानगरपालिका, कुल 2869 सीट, भाजपा ने मारी बाजी, 1425 सीट पर परचम, सीएम फडणवीस ने उद्धव-राज ठाकरे से छीना BMC, देखिए किस दल के कितने पार्षद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2026 14:53 IST

Maharashtra Municipal Corporation Elections: बीएमसी की 227 सीटों में से भाजपा ने 89 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगी शिवसेना ने 29 सीटें अपने नाम कीं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना (उबाठा) को 65 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को छह सीटें मिलीं।सबसे धनी नगर निकाय में ठाकरे परिवार का तीन दशक पुराना वर्चस्व समाप्त हो गया है। उद्धव ठाकरे से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का नियंत्रण छीन लिया।

मुंबईः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र में 2026 के नगर निकाय चुनावों में शानदार जीत हासिल करते हुए 29 महानगरपालिकाओं की 2,869 सीटों में से 1,425 पर अपना परचम लहराया और उद्धव ठाकरे से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का नियंत्रण छीन लिया। इसके साथ ही देश के सबसे धनी नगर निकाय में ठाकरे परिवार का तीन दशक पुराना वर्चस्व समाप्त हो गया है। बीएमसी की 227 सीटों में से भाजपा ने 89 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगी शिवसेना ने 29 सीटें अपने नाम कीं। वहीं, शिवसेना (उबाठा) को 65 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को छह सीटें मिलीं।

Maharashtra Municipal Corporation Elections: 29 महानगरपालिका, कुल 2,869 सीट-

भाजपाः  1425

शिवसेनाः 399

कांग्रेसः 324

राकांपाः 167

शिवसेना (उबाठा)- 155

राकांपा (शप)-36

मनसेः 13

बसपाः छह

एसईसी के साथ पंजीकृत पार्टियांः 129

गैर-मान्यता प्राप्त दलः 196

निर्दलीय उम्मीदवारः 19।

वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को 24 सीटें, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को आठ, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को तीन, समाजवादी पार्टी को दो और राकांपा (शप)को सिर्फ एक सीट मिली।

पुणे चुनावों में भाजपा ने पवार परिवार को चौंकाते हुए 119 सीटें जीतीं, जबकि अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा 27 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही और उसकी सहयोगी राकांपा (शप) को तीन सीटें मिलीं। कांग्रेस को 15 सीटें ही मिल पाईं। नागपुर में 151 सदस्यीय महानगरपालिका में भाजपा का दबदबा रहा और उसे 102 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को मात्र 34 सीटें ही प्राप्त हुईं।

नासिक में भाजपा को 72 सीटें, शिवसेना को 26, शिवसेना (उबाठा) को 15, कांग्रेस को तीन और राकांपा को चार सीटें मिलीं। छत्रपति संभाजीनगर में भी भाजपा की जीत का सिलसिला जारी रहा, जहां उसने 57 सीटें जीतीं। उसके बाद शिवसेना ने 13 और कांग्रेस ने एक सीट जीती, जबकि राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) में पंजीकृत अन्य पार्टियों विशेष रूप से एआईएमआईएम ने 33 सीटें हासिल कीं।

अंतिम मतगणना के अनुसार, कुल 2,869 सीटों में से भाजपा ने 1,425 सीटें, शिवसेना ने 399, कांग्रेस ने 324, राकांपा ने 167, शिवसेना (उबाठा) ने 155, राकांपा (शप) ने 36, मनसे ने 13, बसपा ने छह, एसईसी के साथ पंजीकृत पार्टियों ने 129, गैर-मान्यता प्राप्त दलों ने 196 और 19 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

महाराष्ट्र में जिन नगर निकायों में चुनाव हुए थे, उनमें मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराज-कुपवाड, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी शामिल रहे।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसराज ठाकरेराहुल गांधीशरद पवारअजित पवारEknath Khadseएकनाथ शिंदेनागपुरNagpurPuneThane Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी