महाराष्ट्र निकाय चुनाव: बीजेपी की बड़ी जीत, यूं ढहाया कांग्रेस का गढ़

By भाषा | Published: August 4, 2018 06:09 PM2018-08-04T18:09:55+5:302018-08-04T18:09:55+5:30

शिवसेना नेता सुरेश जैन की खान्देश विकास आघाडी (केवीए) केवल 13 सीटें जीत सकीं। केवीए ने पिछले कई वर्षों तक जेएमसी में शासन किया। एक स्थानीय संगठन केवीए ने इन बार शिवसेना के चिह्न पर चुनाव लड़ा था और जेएमसी में उसकी 36 सीटें थीं।

maharashtra municipal corporation election: bjp veterans demolished congress | महाराष्ट्र निकाय चुनाव: बीजेपी की बड़ी जीत, यूं ढहाया कांग्रेस का गढ़

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: बीजेपी की बड़ी जीत, यूं ढहाया कांग्रेस का गढ़

मुम्बई, 4 अगस्त: महाराष्ट्र में जलगांव नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने शिवसेना को आज करारा झटका देते हुए 75 सीटों में से 57 सीटों पर जीत दर्ज की और सांगली नगरपालिका चुनाव में 78 सीटों में से 41 सीटें हासिल करके जीत का परचम फहराया। राज्य और केन्द्र में शिवसेना की सहयोगी भाजपा ने जलगांव नगर निगम (जेएमसी) में 75 सीटों में से 57 सीटें जीती।

शिवसेना नेता सुरेश जैन की खान्देश विकास आघाडी (केवीए) केवल 13 सीटें जीत सकीं। केवीए ने पिछले कई वर्षों तक जेएमसी में शासन किया। एक स्थानीय संगठन केवीए ने इन बार शिवसेना के चिह्न पर चुनाव लड़ा था और जेएमसी में उसकी 36 सीटें थीं।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने तीन सीटों पर दर्ज की जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। एनसीपी को एक भी सीट नहीं मिली जबकि पहले उसके नगर निकाय में 11 पार्षद थे। कांग्रेस जलगांव में लगातार दूसरी बार अपना खाता भी नहीं खोल सकी।

भाजपा ने सांगली-मिराज-कुपवाड नगरपालिका में 78 में से 41 सीटें हासिल करके जीत हासिल की और कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया। पश्चिमी महाराष्ट्र नगर निकाय में वर्तमान में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस को केवल 20 सीटों पर जीत हासिल हुई जबकि उसकी सहयोगी पार्टी एनसीपी को केवल 15 सीटें मिली। अन्यों को दो सीटों पर जीत मिली।

भाजपा का इस नगर निकाय में एक भी पार्षद नहीं था। इन दोनों नगरपालिकाओं में एक अगस्त को मतदान हुआ था और आज वोटों की गिनती हुई।
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: maharashtra municipal corporation election: bjp veterans demolished congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे