लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए एमएसईडीसीएल इंजीनियर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 12, 2021 10:50 IST

Open in App

नागपुर, 12 मई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नागपुर में महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी (एमएसईडीसीएल) के एक अधिकारी को ठेकेदार से कथित रूप से 30,000 रुपये बतौर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नागपुर के साओनेर तहसील में खापा सबस्टेशन में कार्यरत उपकार्यकारी अभियंता गजानन बलिराम डाबरे (54) ने कुछ हाई टेंशन बिजली के तार को हटाने का काम के पूरा होने से संबंधित रिपोर्ट स्वीकार करने के एवज में यह रकम मांगी थी।

विज्ञप्ति के अनुसार ठेकेदार ने इसके बाद एसीबी से संपर्क किया, जिसने मंगलवार को जाल बिछाकर आरोपी को उसके कार्यालय में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

एसीबी ने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना