लाइव न्यूज़ :

Maharashtra MLC Election 2022: राज्यसभा के बाद महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में कड़ा मुकाबला, 10 सीट और 11 प्रत्याशी, 20 जून को मतदान, बीजेपी और एमवीए में टक्कर 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2022 21:21 IST

Maharashtra MLC Election 2022: भाजपा और सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच एक और मुकाबला देखने को मिलना तय है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। 288 सदस्यीय विधानसभा के सदस्य निर्वाचक मंडल बनाते हैं।चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 25.81 वोट हासिल करने होते हैं।

Maharashtra MLC Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सदाभाऊ खोत और राकांपा के शिवाजीराव गजरे ने सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे 10 सीटों के लिए अब मैदान में 11 उम्मीदवार बचे हैं।

पिछले सप्ताह राज्यसभा चुनाव के बाद अब राज्य में भाजपा और सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच एक और मुकाबला देखने को मिलना तय है। एक अधिकारी ने बताया कि विधान परिषद की 10 खाली सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसके लिए 20 जून को मतदान होगा।

सोमवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती देवेंद्र फड़नवीस सरकार (2014-19) में पूर्व मंत्री, खोत ने विपक्षी भाजपा के समर्थन से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 25.81 वोट हासिल करने होते हैं, जहां 288 सदस्यीय विधानसभा के सदस्य निर्वाचक मंडल बनाते हैं।

भाजपा ने पांच उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि सत्तारूढ़ एमवीए के एक घटक कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों को टिकट दिया है। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस के पास अपने क्रमश: पांचवें और दूसरे उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त वोट नहीं हैं। राज्यसभा चुनावों के विपरीत, जिसमें विधायकों को वोट डालने के बाद संबंधित पार्टी के अधिकृत प्रतिनिधि को अपना मतपत्र दिखाना होता था, विधान परिषद के चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से होंगे, जिससे क्रॉसिंग-वोटिंग और निर्दलीय एवं छोटे दलों के सदस्यों के निष्ठा बदलने की आशंका उत्पन्न होगी।

 भाजपा ने निवर्तमान एमएलसी प्रसाद लाड और प्रवीण दारेकर को फिर से टिकट दिया है, और राम शिंदे, उमा खापरे और श्रीकांत भारतीय को भी टिकट दिया है। प्रदेश की वरिष्ठ भाजपा नेता पंकजा मुंडे को सूची में जगह नहीं मिली। इस कदम ने मुंडे के समर्थकों को निराश किया।

कांग्रेस ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप और पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे को मैदान में उतारा है। राकांपा ने विधान परिषद के वर्तमान सभापति रामराजे नाइक निंबालकर और पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को मैदान में उतारा है। शिवसेना ने आदिवासी बहुल नंदुरबार जिले से पार्टी के पदाधिकारी सचिन अहीर और अमश्य पड़वी को उम्मीदवार बनाया है।

राज्य विधानमंडल के उच्च सदन के लिए चुनाव राज्यसभा चुनाव के कुछ दिनों बाद हो रहा है, जिसमें भाजपा ने अपने तीसरे उम्मीदवार धनंजय महादिक के लिए आश्चर्यजनक जीत सुनिश्चित की, जबकि शिवसेना के उम्मीदवार संजय पवार को हार का सामना करना पड़ा। राज्यसभा चुनाव 10 जून को हुआ था।

चुनाव कराना इसलिए जरूरी हो गए हैं क्योंकि परिषद के 10 सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं। फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम उम्मीद कर रहे थे कि परिषद के चुनाव निर्विरोध होंगे, लेकिन इस मोर्चे पर कोई सफलता नहीं मिली। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार को वापस लेने से इनकार कर दिया। हमें विश्वास है कि हमारे सभी पांच उम्मीदवार जीतेंगे।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेसBJPराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनादेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेशरद पवारसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है