लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कारखाने में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग; 3 मजदूरों की मौत, डिप्टी सीएम ने जताया दुख

By अंजली चौहान | Updated: April 24, 2023 16:37 IST

तीनों घायलों को घटना के बाद फौरन पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर स्थित एक फैक्टरी में सोमवार को भीषण आग लग गई कारखाने में आग लगने के कारण तीन मजदूरों की झुलस कर मौत कारखाने में हुए हादसे पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने दुख जताया

नागपुर:महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक कारखाने में बड़े पैमाने पर विस्फोट के बाद आग लगने से बड़ी घटना हो गई। सोमवार को हुई इस घटना में करीब तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

तीनों घायलों को घटना के बाद फौरन पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। 

अधिकारियों के मुताबिक, घटना आज सुबह करीब 11 बजे सोनेगांव निपानी ग्राम पंचायत एमआईडीसी क्षेत्र के कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में हुई। कारखाने में विस्फोट के बाद वहां आग लग गई।

इसके बाद मौके पर दमकल विभाग को फौरन सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके से पहुंची और आग बुझाने के काम में लग गई। 

कारखाने में आग इतनी भयानक लगी कि उसका धुआं दूर-दूर तक उठता दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कारखाने में अभी भी कई मजदूर फंसे हो सकते हैं। फिलहाल घटना स्थल पर जिले के अधिकारी मौजूद है। 

इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने घटना पर दुख जताते हुए शोक व्यक्त किया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री ने एक ट्वीट के जरिए फैक्टरी में आग में झुलस कर मरने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने आग लगने से श्रमिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

उपमुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, "कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में आग लगने से 3 श्रमिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत नागपुर के कलेक्टर को इस संबंध में समन्वय करने के लिए कहा है, और अब आग लगी है नियंत्रण में है।

इस घटना में 3 कर्मचारी घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवेंद्र फडणवीस ने यह भी निर्देश दिया है कि इस घटना में घायलों को तुरंत अच्छा इलाज मिलना चाहिए।" 

टॅग्स :महाराष्ट्रअग्निकांडआगनागपुरNagpur Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?