लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने वाला पुणे से गिरफ्तार, पूछताछ में वजह का किया खुलासा

By अंजली चौहान | Updated: April 11, 2023 15:45 IST

पुलिस के मुताबिक, शख्स ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने एम्बुलेंस सेवा के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल किया था लेकिन उसे 108 पर कॉल करने के लिए कहा गया, जिसके बाद उसने सीएम शिंदे को जान से मारने की धमकी दे दी। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे को शख्स ने कॉल के जरिए दी जान से मारने की धमकी पुणे पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार धमकी देते वक्त शख्स नशे की हालत में था

पुणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 42 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस पूछताछ कर रही है।

आरोपी की पहचान राजेश अगवाने के रूप में हुई है, जो मुंबई के एक अस्पताल में वार्ड बॉय के रूप में कार्यरत है। अगवाने ने कथित तौर पर धमकी भरा कॉल सोमवार रात नशे की हालात में किया था। 

पुलिस के मुताबिक, शख्स ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने एम्बुलेंस सेवा के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल किया था लेकिन उसे 108 पर कॉल करने के लिए कहा गया, जिसके बाद उसने सीएम शिंदे को जान से मारने की धमकी दे दी। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोमवार की रात आदमी ने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर कॉल किया और चिकित्सा सहायता मांगी। कॉल पर उसे 108 एम्बुलेंस सेवा नंबर पर कॉल करने के लिए कहा गया।

आदमी ने फिर से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। इस बार उसने धमकी भरे लहजे में भद्दी-भद्दी भाषा का प्रयोग किया और उसने मुख्यमंत्री शिंदे को जान से मारने का दावा किया। 

इस दौरान पुलिस के जिस अधिकारी ने कॉल ली और शख्स की सारी बाते सुनी उसका कहना है कि शख्स की बाते सुन उसकी पत्नी ने फोन उससे छीन लिया।

इसके बाज उसकी पत्नी ने नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों से कहा कि वह व्यक्ति नशे में था और वह व्यक्ति नशे में था और वह नहीं जानता कि वह क्या कह रहा है और उसकी टिप्पणियों को अनदेखा करने का अनुरोध किया।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रPune
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?