महाराष्ट्र : शादी का झांसा देकर आदिवासी महिला से दुष्कर्म करने वाला शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Published: October 13, 2021 09:58 PM2021-10-13T21:58:03+5:302021-10-13T21:58:03+5:30

Maharashtra: Man arrested for raping tribal woman on the pretext of marriage | महाराष्ट्र : शादी का झांसा देकर आदिवासी महिला से दुष्कर्म करने वाला शख्स गिरफ्तार

महाराष्ट्र : शादी का झांसा देकर आदिवासी महिला से दुष्कर्म करने वाला शख्स गिरफ्तार

पालघर, 13 अक्टूबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में 25 वर्षीय आदिवासी महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने के आरोप में बुधवार को 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला आरोपी के खेतों में पिछले करीब पांच साल से काम कर रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 तथा भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला ने मंगलवार को पुलिस से तब संपर्क किया जब आरोपी ने यह कहकर उससे शादी करने से इनकार कर दिया कि वह एक आदिवासी समुदाय से है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Man arrested for raping tribal woman on the pretext of marriage

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे