लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र स्थानीय चुनाव परिणाम: नगर परिषद में 246 सीट, भाजपा 100, एनसीपी 33 और शिवसेना 45 सीट पर आगे?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2025 17:03 IST

Maharashtra local election results: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता उपाध्याय ने कहा कि विदर्भ में 100 में से 58 सीट पर पार्टी बढ़त बनाए हुए है, जबकि शिवसेना आठ और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सात सीट पर आगे है।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra local election results: शिवसेना (उबाठा) और राकांपा (एसपी) किसी भी सीट पर आगे नहीं हैं, और अन्य पार्टियां चार सीट पर आगे हैं।Maharashtra local election results: सत्तारूढ़ पार्टी ने मराठवाड़ा की 52 सीटों में से 25 सीटों पर बढ़त बना ली है। Maharashtra local election results: उत्तरी महाराष्ट्र में, जहां 49 सीट हैं, भाजपा 18 सीट पर, शिवसेना 11 सीट पर और राकांपा सात सीट पर आगे है,

मुंबईः महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता केशव उपाध्याय ने रविवार को दावा किया कि स्थानीय निकाय चुनावों के शुरुआती रुझानों के अनुसार पार्टी ने राज्य के कई हिस्सों में बढ़त बना ली है। महाराष्ट्र में 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्यों के पदों के लिए हुए चुनावों के आधिकारिक परिणाम अभी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नहीं किए गए हैं। नगर परिषद की 246 सीट में से 100 सीट पर भाजपा, शिवसेना 45 और एनसीपी 33 सीट पर आगे हैं।

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता उपाध्याय ने कहा कि विदर्भ में 100 में से 58 सीट पर पार्टी बढ़त बनाए हुए है, जबकि शिवसेना आठ और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सात सीट पर आगे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 23 सीट पर आगे है, जबकि शिवसेना (उबाठा) और राकांपा (एसपी) किसी भी सीट पर आगे नहीं हैं, और अन्य पार्टियां चार सीट पर आगे हैं।

उपाध्याय ने दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने मराठवाड़ा की 52 सीटों में से 25 सीटों पर बढ़त बना ली है। उन्होंने कहा कि शिवसेना आठ सीट पर और राकांपा छह सीट पर आगे है। भाजपा नेता ने कहा कि उत्तरी महाराष्ट्र में, जहां 49 सीट हैं, भाजपा 18 सीट पर, शिवसेना 11 सीट पर और राकांपा सात सीट पर आगे है,

जबकि कांग्रेस पांच सीट पर, शिवसेना (उबाठा) दो सीट पर, राकांपा (एसपी) एक सीट पर और अन्य पांच सीट पर आगे हैं। उपाध्याय ने कहा कि पश्चिमी महाराष्ट्र की 60 सीट में से 19 सीट पर भाजपा आगे है, जबकि शिवसेना 14 और राकांपा 12 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

कांग्रेस तीन सीट पर, शिवसेना (उबाठा) एक सीट पर, शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) चार सीट पर और अन्य सात सीट पर आगे है। कोंकण क्षेत्र की 27 सीट में से भाजपा नौ सीट पर, शिवसेना 10 सीट पर, राकांपा एक सीट पर, शिवसेना (उबाठा) और राकांपा (एसपी) एक-एक सीट पर और अन्य चार सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

टॅग्स :चुनाव आयोगमहाराष्ट्रBJPशिव सेनाकांग्रेसअजित पवारएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?