लाइव न्यूज़ :

राज ठाकरे 0 और उद्धव ठाकरे की शिवसेना 9 पर ढेर?, मुंबई समेत 29 नगर निगम पर कैसे बनाएंगे रणनीति, कांग्रेस को मनाने की कोशिश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 22, 2025 10:28 IST

Maharashtra Local Body Elections 2025: कांग्रेस को 28, एनसीपी (एसपी) को सात और शिवसेना (यूबीटी) को 09 पद मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज ठाकरे की मनसे 0 पर आउट हो गई। भाजपा ने नगर अध्यक्षों के 117 पद पर कब्जा किया है।शिवसेना ने 53 और एनसीपी ने 37 पद जीते।

मुंबईः भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के महायुति गठबंधन ने 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों में शानदार जीत हासिल करते हुए स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के 207 पद पर कब्जा कर लिया। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार भाजपा, शिवसेना और एनसीपी गठबंधन की इस एकतरफा जीत ने विपक्षी महा विकास अघाड़ी को केवल 44 सीटों तक सीमित कर दिया। राज ठाकरे की मनसे 0 पर आउट हो गई। भाजपा ने नगर अध्यक्षों के 117 पद, शिवसेना ने 53 और एनसीपी ने 37 पद जीते। कांग्रेस को 28, एनसीपी (एसपी) को सात और शिवसेना (यूबीटी) को नौ पद मिले हैं।

चुनाव आयोग में पंजीकृत पार्टियों को चार सीटें मिलीं, जबकि नगर अध्यक्षों की 28 सीटें गैर-मान्यता प्राप्त पंजीकृत पार्टियों को मिलीं। पांच सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं। शिवसेना (उबाठा) के नेता अनिल परब ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच गठबंधन की घोषणा ‘किसी भी क्षण’ की जा सकती है।

इससे पहले उनकी पार्टी के नेता संजय राउत ने कहा था कि कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे के साथ गठबंधन पर दो से तीन दिन में आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। परब ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गठबंधन की घोषणा कभी भी हो सकती है। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे - तय करेंगे कि गठबंधन की घोषणा कैसे की जाए।’’

स्थानीय निकाय चुनाव के तहत मतगणना के बीच, पहले पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कहा था कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की सहयोगी कांग्रेस को मनसे को लेकर कुछ आपत्तियां हैं। उन्होंने नगर निगम चुनावों के लिए मनसे के साथ गठबंधन के संबंध में कहा था, ‘‘हमारा मानना ​​है कि (रविवार को हुई) यह आखिरी बैठक है।

दो-तीन दिन में आधिकारिक घोषणा की जाएगी।’’ मुंबई समेत 29 नगर निगमों के लिए चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना उसके अगले दिन होगी। राउत ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनावों के लिए कांग्रेस को साथ लाने के प्रयास जारी हैं। राउत ने कहा था, ‘‘कांग्रेस ने राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे को लेकर अपनी आपत्ति जताई है।

हमने कांग्रेस को समझाने की कोशिश की कि भाजपा को हराने के लिए एकजुट होना जरूरी है। हालांकि, उसे मनाने के प्रयास जारी हैं।’’ उन्होंने कहा था , ‘‘मुंबई में गठबंधन न होने के बावजूद हमारे बीच (कांग्रेस के साथ) कोई मतभेद नहीं है।’’

कांग्रेस महासचिव और महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने शनिवार को कहा था कि पार्टी कार्यकर्ता बीएमसी चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा था, “हम प्रदूषण, स्वास्थ्य सेवा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। मुंबईवासियों को हमें उनकी सेवा करने का मौका देना चाहिए। महानगर के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने की रक्षा के लिए कांग्रेस स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने को दृढ़ संकल्पित है।” 

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेअजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारराहुल गांधीराज ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर