लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Local Body Election Results 2025: भाजपा 86, शिवसेना 47, एनसीपी 32 और कांग्रेस 22 सीट पर आगे, जानें मनसे और उद्धव ठाकरे का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2025 11:19 IST

Maharashtra Local Body Election Results 2025: भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति पार्टी ने नगर परिषदों में भारी बढ़त हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Local Body Election Results 2025:पैठन में यूबीटी उम्मीदवार अपर्णा गोर्डे ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है।Maharashtra Local Body Election Results 2025:महाराष्ट्र की 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए चुनाव दो चरणों में कराए गए।Maharashtra Local Body Election Results 2025:स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 21 दिसंबर रविवार को मतगणना जारी है।

मुंबईः महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के नतीजे आज मतगणना शुरू होने के साथ ही घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र भर की 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्यों के पदों के साथ-साथ इन स्थानीय निकायों में रिक्त 143 सदस्य पदों के लिए मतदान 20 दिसंबर को शाम 5:30 बजे समाप्त हुआ था। महाराष्ट्र की कई स्थानीय निकाय सीटों के शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि विभिन्न दलों के उम्मीदवार कई निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। सिल्लोड में शिवसेना के उम्मीदवार समीर सत्तार आगे हैं, जबकि कन्नड़ में कांग्रेस के उम्मीदवार शेख फरीन आगे हैं। रुझान और नतीजे से देखा जाए तो भाजपा 86, शिवसेना 47, एनसीपी 32, कांग्रेस 22 सीट पर आगे हैं। उद्धव ठाकरे 8 और मनसे का खाता खुलना बाकी है।

पैठन में यूबीटी उम्मीदवार अपर्णा गोर्डे ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। भाजपा कई सीटों पर आगे चल रही है, जिनमें गंगापुर में प्रदीप पाटिल और खुल्दाबाद में परशुराम बरगल शामिल हैं। वैजापुर में डाक मतों की गिनती के आधार पर भाजपा के उम्मीदवार दिनेश परदेशी आगे हैं, जबकि फूलंबरी में सुहास शिरसात पार्टी की ओर से आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 21 दिसंबर रविवार को मतगणना जारी है। महाराष्ट्र की 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए चुनाव दो चरणों में कराए गए।

मतगणना सुबह 10 बजे शुरू हुई। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने छहों प्रशासनिक मंडलों में फैले 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों सहित 288 शहरी स्थानीय निकायों के लिए 2 और 20 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव कराए। लगभग 13,355 मतदान केंद्रों पर कुल 1,07,03,576 मतदाताओं ने अपने मत डाले, जिनमें 53,79,931 पुरुष, 53,22,870 महिलाएं और 775 अन्य शामिल हैं।

ये चुनाव राज्य के सभी जिलों में हुए, जिनमें कोंकण (27), नासिक (49), पुणे (60), छत्रपति संभाजीनगर/औरंगाबाद (52), अमरावती (45) और नागपुर (55) शामिल हैं। प्रत्येक जिले में पुरानी नगर परिषदों और नवगठित नगर पंचायतों का मिश्रण है। 29 नगर निगमों और कई अन्य नगर पंचायतों के लिए अगले साल चुनाव होंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत