लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः चुनाव नतीजों से पहले कोल्हापुर पुलिस ने बरामद किए 39 क्रूड बम, 2 युवक गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2019 10:47 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि ये क्रूड बम जंगली सुअरों के शिकार के लिए बनाए गए थे। आगे की जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में कोल्हापुर पुलिस ने तीन लोगों को पहले भी गिरफ्तार किया है।कोल्हापुर और हुबली में हुए विस्फोट का कनेक्शन तलाशने की कोशिश हो रही है।

महाराष्ट्र की कोल्हापुर जिला पुलिस ने बुधवार को 39 क्रूड बम के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नर मुडसिंगी क्षेत्र में हुई है। 39 क्रूड बम की बरामदगी से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग कोल्हापुर में एक और बड़े विस्फोट की आशंका से घिरे हुए हैं।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान विलास जाधव और आनंद जाधव के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि ये क्रूड बम जंगली सुअरों के शिकार के लिए बनाए गए थे। आगे की जांच की जा रही है।

कुछ दिनों पहले कोल्हापुर के बाहरी इलाके में एक मध्यम तीव्रता का बम विस्फोट हुआ था। इसके बाद कुछ ऐसा ही कर्नाटक के हुबली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर भी ब्लास्ट हुआ था। इस बीच कर्नाटक और महाराष्ट्र की पुलिस मिलकर जांच कर रही है क्या इन दोनों ब्लॉस्ट का एक-दूसरे से कोई संबंध है। इस मामले में कोल्हापुर पुलिस ने तीन लोगों को पहले भी गिरफ्तार किया है।

उत्तरी कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को विस्फोट हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। विस्फोट तब हुआ जब व्यक्ति ने प्लेटफॉर्म पर रखी लावारिस बाल्टी में पड़े प्लास्टिक के बक्सों में से एक बक्सा उठाया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाल्टी पर महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायक प्रकाश राव अबितकर का नाम हाथ से लिखा था। इसके साथ अलावा उस पर किसी स्थान का पता और नारे ‘भाजपा नहीं, एनएसयूआई नहीं, केवल शिवसेना’ लिखा था।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :कोल्हापुरमहाराष्ट्रअसेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?