लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Ki Taja Khabar: मुंबई के धारावी में 650 के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, आज संक्रमण के 33 नए मामले आए सामने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2020 20:34 IST

केंद्र सरकार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की मानें तो देश भर में पिछले 24 घंटे में 3900 नए मामले सामने आए हैं और 195 लोगों की मौत हुईं हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कुल COVID-19 के सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 46,433 हो गई है। इसके साथ ही 13161 मरीज ठीक होकर अस्पताल से वापस अपने घर चले गए हैं।

मुंबई: देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले में आज रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई है। महाराष्ट्र में इस समय देश के सभी राज्यों से अधिक कोरोना संक्रमित हैं। यहां संक्रमण के मामले में कोई कमी होते नहीं दिख रही है। आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित झुग्गी-झोपड़ी व सघन जन घनत्व वाले धारावी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए हैं।

मुंबई के सिर्फ एक इलाके धारावी में कुल सकारात्मक मामलों की संख्या 665 है। इसके अलावा इस क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। 

बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के मामले में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की मानें तो पिछले 24 घंटे में 3900 नए मामले सामने आए हैं और 195 लोगों की मौत हुईं हैं। इस तरह देश में कुल COVID-19 के सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 46433 हो गई है। इसके साथ ही 13161 मरीज ठीक होकर अस्पताल से वापस अपने घर चले गए हैं। देश भर में अब तक कोरोना संक्रमण से 1568 मौतें हुई हैं।  

देश में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लॉकडाउन का तीसरा चरण 4​ मई से शुरू हो गया है। लॉकडाउन के तीसरे चरण में सभी राज्यों ने कुछ छूट भी दी हैं। हालांकि कोरोना से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या ने देश की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आंकड़ों के मुता​बिक कोरानो वायरस से अब तक 46,433 लोग संक्रमित हैं जबकि 1568 लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज हैंमहाराष्ट्र में तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। यहां ताजा आंकड़ों के मुताबिक मरीजों की कुल संख्या 14541 हो गई है। जबकि राज्य में अब तक 583 लोगों की मौत हुई है। पूरे राज्य में 390 पुलिसवाले कोरोना पॉजिटिव हैं. ये संख्या सबसे ज्यादा मुंबई में है। यहां 150 पुलिसकर्मी कोरोना के शिकार हो गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसधारावीमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी