लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: मुंबई के धारावी में 700 के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, आज संक्रमण के 68 नए मामले आए सामने व एक की हुई मौत

By अनुराग आनंद | Updated: May 6, 2020 19:46 IST

मुंबई के सिर्फ एक इलाके धारावी में कुल सकारात्मक मामलों की संख्या 733 है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कुल COVID-19 के सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 49391 हो गई है।इसके साथ ही 14183 मरीज ठीक होकर अस्पताल से वापस अपने घर चले गए हैं।

मुंबई: देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले में आज रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई है। महाराष्ट्र में इस समय देश के सभी राज्यों से अधिक कोरोना संक्रमित हैं। यहां संक्रमितों की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही है। आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित झुग्गी-झोपड़ी व सघन जन घनत्व वाले धारावी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के 68 नए मामले सामने आए हैं।

मुंबई के सिर्फ एक इलाके धारावी में कुल सकारात्मक मामलों की संख्या 733 है। इसके अलावा इस क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। 

बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के मामले में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की मानें तो मंगलवार से बुधवार सुबह तक 2958 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और 126 लोगों की मौत हुईं हैं। इस तरह बुधवार शाम 7 बजकर 40 मिनट तक देश में कुल COVID-19 के सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 49391 हो गई है। इसके साथ ही 14183 मरीज ठीक होकर अस्पताल से वापस अपने घर चले गए हैं। देश भर में अब तक कोरोना संक्रमण से 1694 मौतें हुई हैं।  

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज हैंमहाराष्ट्र में तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। यहां ताजा आंकड़ों के मुताबिक मरीजों की कुल संख्या 15525 हो गई है। जबकि राज्य में अब तक 617 लोगों की मौत हुई है। पूरे राज्य में 390 ज्यादा पुलिसवाले कोरोना पॉजिटिव हैं। ये संख्या सबसे ज्यादा मुंबई में है। यहां 150 पुलिसकर्मी कोरोना के शिकार हो गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रधारावीसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी