लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Live: महायुति सरकार को प्रचंड बहुमत मिलेगा?, सीएम एकनाथ शिंदे बोले-ज्यादा से ज्यादा मतदान कीजिए...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2024 13:58 IST

Maharashtra, Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Live: लोगों ने उनके (महा विकास आघाड़ी के) ढाई साल के शासन और हमारे द्वारा इतने ही समय में किए गए कार्यों के अंतर को साफ देखा है। लोग हमें विकास और हमारे द्वारा किए गए कार्यों के लिए वोट देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य भर के मतदाताओं से चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।यह पर्व हमारे लिए एक मजबूत महाराष्ट्र के निर्माण में भाग लेने का अवसर है। प्रत्येक नागरिक को मतदान के अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए।

Maharashtra, Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Live: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को विश्वास जताया कि महायुति सरकार को प्रचंड बहुमत मिलेगा क्योंकि लोग विकास और उनकी सरकार द्वारा किए गए काम के लिए उन्हें वोट देंगे। सत्तारूढ़ शिवसेना के प्रमुख एवं कोपरी-पाचपाखाडी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार शिंदे अपने सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे सहित अपने परिवार के सदस्यों के साथ वोट डालने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है जो महाराष्ट्र को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएगा तथा भारत को आर्थिक तौर पर एक महाशक्ति बनाएगा। शिंदे ने राज्य भर के मतदाताओं से चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पर्व हमारे लिए एक मजबूत महाराष्ट्र के निर्माण में भाग लेने का अवसर है। प्रत्येक नागरिक को मतदान के अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे मतदान करें और हमारे लोकतंत्र को समृद्ध बनाएं। हमें आज ज्यादा से ज्यादा मतदान सुनिश्चित करना चाहिए।’’ शिंदे ने कहा, ‘‘लोगों ने उनके (महा विकास आघाड़ी के) ढाई साल के शासन और हमारे द्वारा इतने ही समय में किए गए कार्यों के अंतर को साफ देखा है। लोग हमें विकास और हमारे द्वारा किए गए कार्यों के लिए वोट देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने रुके हुए विकास कार्यों को फिर से शुरू किया...पिछले पांच वर्षों में लोगों ने हमारे विकास का पथ देखा है। वे जानते हैं कि राज्य की प्रगति के लिए वास्तव में किसने काम किया है।’’ शिंदे ने कहा, ‘‘महायुति सरकार प्रचंड बहुमत से जीतेगी।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में लोगों ने देखा कि उनकी उम्मीदों के विपरीत गलत तरीके से सरकार बनाई गई थी।

उन्होंने कहा कि लोग इसे नहीं भूले हैं। शिंदे 2019 के विधानसभा चुनावों में शिवसेना-भाजपा की जीत के बाद तत्कालीन शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से हाथ मिलाने का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है और उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी जिसके कारण शिवसेना दो गुटों में बंट गई और जून 2022 में ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी सरकार भी गिर गई।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024एकनाथ शिंदेशिव सेनाBJPअजित पवारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारतबिहार विधानसभा का 18वें अध्यक्ष चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ले गए आसन तक

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की