लाइव न्यूज़ :

Maharashtra-Jharkhand Chunav 2024 Dates: कांग्रेस ने 14 वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए?, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और सचिन पायलट पर दांव, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 15, 2024 15:33 IST

Maharashtra-Jharkhand Chunav 2024 Dates: निर्वाचन आयोग मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra-Jharkhand Chunav 2024 Dates: झारखंड के लिए 3 वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए।Maharashtra-Jharkhand Chunav 2024 Dates: कांग्रेस ने 14 वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। Maharashtra-Jharkhand Chunav 2024 Dates: महाराष्ट्र के लिए 11 वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए।

Maharashtra-Jharkhand Chunav 2024 Dates: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा होने जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) कुछ देर में घोषणा करेगा। इस बीच कांग्रेस ने महाराष्ट्र और झारखंड की तैयारी शुरू कर दी। कांग्रेस ने 14 वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 11 वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए और झारखंड के लिए 3 नियुक्त किए। महाराष्ट्र की जिम्मेदारी राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महासचिव सचिन पायलट पर खेला गया है। झारखंड के लिए सांसद तारिक अनवर, पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी और तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू को बनाया गया है।

कांग्रेस ने मंगलवार को अपने वरिष्ठ नेताओं तारिक अनवर और अधीर रंजन चौधरी तथा तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा सदस्य अनवर, पूर्व सांसद अधीर व विक्रमार्क मल्लू वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

गहलोत और कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर को मुंबई एवं कोंकण क्षेत्र, बघेल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को विदर्भ (अमरवाती एवं नागपुर) क्षेत्र तथा पायलट और तेलंगाना सरकार के मंत्री उत्तर कुमार रेड्डी को मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव तथा कर्नाटक सरकार के मंत्री एमबी पाटिल को पश्चिम महाराष्ट्र और राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन एवं तेलंगाना सरकार की मंत्री अनुसुइया सीताक्का को उत्तरी महाराष्ट्र क्षेत्र के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे को महाराष्ट्र में चुनाव के लिए वरिष्ठ समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024झारखंड विधानसभा चुनाव 2024अशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारततेजस्वी यादव के आगे कांग्रेस ने डाले हथियार?, बिहार में एक नहीं 2 उपमुख्यमंत्री, अशोक गहलोत बोले- बनाएंगे महागठबंधन सरकार

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई