महाराष्ट्र: निर्दलीय विधायक किशोर जोर्गेवार ने दिया BJP को समर्थन, जल्द शपथ ले सकते हैं देवेंद्र फड़नवीस
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 30, 2019 11:02 AM2019-10-30T11:02:16+5:302019-10-30T11:05:25+5:30
मंगलवार को जन सुराज्य शक्ति पार्टी के नेता और कोल्हापुर से विधायक विनय कोरे ने सीएम देवेंद्र फड़नवीस से मिलकर बीजेपी को अपना समर्थन दे दिया है।
महाराष्ट्र में सत्ता के खेल में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का पलड़ा भारी होता जा रहा है। बुधवार को चंद्रपुर से निर्दलीय विधायक किशोर जोर्गेवार ने फड़नवीस से मिलकर बीजेपी को समर्थन देने की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फड़नवीस नवंबर के पहले सप्ताह में शपथ ले सकते हैं।
महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए आज पार्टी की बैठक
महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए बुधवार यानी आज मुंबई में पार्टी की बैठक होनी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। वर्तमान में सदन के नेता फड़नवीस ने मंगलवार को कहा था कि वह अगले पांच वर्षों के लिए मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
Maharashtra: Independent MLA from Chandrapur Assembly Constituency Kishor Jorgewar met Chief Minister Devendra Fadnavis and extended his support to Bharatiya Janata Party (BJP), today. pic.twitter.com/WUMDlxTxNM
— ANI (@ANI) October 30, 2019
इससे पहले मंगलवार को शिवसेना-बीजेपी के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए जारी खींचतान के बीच जन सुराज्य शक्ति पार्टी के नेता और कोल्हापुर से विधायक विनय कोरे ने सीएम देवेंद्र फड़नवीस से मिलकर बीजेपी को अपना समर्थन दे दिया है।
मंगलवार को सीएम फड़नवीस ने दावा किया था कि उनकी पार्टी बीजेपी को 10 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा 5 अन्य निर्दलीय विधायकों के साथ आने की उम्मीद हैं।
Maharashtra: Jan Surajya Shakti party leader and Shahuwadi (Kolhapur) MLA Vinay Kore has extended his support to Bharatiya Janata Party (BJP). He met Chief Minister Devendra Fadnavis yesterday. https://t.co/Y4qDW76CQk">pic.twitter.com/Y4qDW76CQk
— ANI (@ANI) https://twitter.com/ANI/status/1189382788446748673?ref_src=twsrc%5Etfw">October 30, 2019
शिवसेना को मनाने के लिए बीजेपी नए फॉर्मूले पर कर रही विचार
शिवसेना के साथ जारी तनातनी के बीच बीजेपी महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए एक नए फॉर्मूले पर विचार कर रही है, जिसके तहत केंद्र और राज्य सरकार में शिवसेना की हिस्सेदारी बढ़ाना शामिल हैं। इस फॉर्मूले के तहत शिवसेना को महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री पद देने के अलावा सरकार में करीब 40-45 फीसदी मंत्री पद ऑफर कर सकती है। इतना ही नहीं शिवसेना को खुश करने के लिए बीजेपी उसे केंद्र में भी दो मंत्री पद दे सकती है।
शाह और उद्धव महाराष्ट्र में सत्ता साझेदारी के फॉर्मूले को देंगे अंतिम रूप
भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन के लिये सत्ता साझेदारी के "50:50" फॉर्मूले को अंतिम रूप देंगे। भाजपा सूत्रों के मुताबिक इस साल लोकसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर हुई बातचीत में "सत्ता के समान वितरण को लेकर सहमति बनी थी न कि मुख्यमंत्री पद को लेकर।"
महाराष्ट्र BJP सांसद का दावा, शिवसेना के 45 विधायक बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए इच्छुक
भाजपा सांसद संजय ककाड़े ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नवनिर्वाचित करीब 45 विधायक भाजपा के साथ हाथ मिला कर सरकार बनाने के इच्छुक हैं। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान राज्यसभा सदस्य ककाड़े ने यह दावा किया।
उन्होंने कहा ‘‘शिवसेना के 56 में से 45 विधायकों ने भाजपा के साथ हाथ मिला कर सरकार बनाने की अपनी इच्छा जाहिर की है। वे हमें फोन कर कह रहे हैं कि उन्हें सरकार में शामिल कर लें।’’ ककाड़े ने यह भी कहा कि शिवसेना के विधायक कह रहे हैं कि चाहे जो भी किया जाए, ‘‘लेकिन हम भाजपा के साथ सरकार का हिस्सा बनना चाहते हैं।’’
पार्टी का नाम | कितनी सीटों पर मिली जीत (कुल 288 सीटें) |
भारतीय जनता पार्टी | 105 |
शिवसेना | 56 |
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी | 54 |
इंडियन नेशनल कांग्रेस | 44 |
निर्दलीय | 13 |
बहुजन विकास अघाड़ी | 03 |
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन | 02 |
प्रहर जनशक्ती पक्ष | 02 |
समाजवादी पार्टी | 02 |
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) | 01 |
जन सुराज्य शक्ति | 01 |
क्रांतिकारी शेतकरी पार्टी | 01 |
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना | 01 |
राष्ट्रीय समाज पक्ष | 01 |
स्वाभिमानी पक्ष | 01 |
पीजैन्ट्स एण्ड वर्कर्स पार्टी ऑफ इण्डिया | 01 |