लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः विधानसभा में 'वंचित' को नजरअंदाज किया तो 70 सीट गंवाएगी आघाड़ी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 25, 2019 08:08 IST

आघाड़ी ने राज्य भर में 40 लाख वोट लेकर तीसरे पर्याय के रूप में खुद को सिद्ध जरूर किया है, लेकिन नागपुर में आघाड़ी को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी है.

Open in App
ठळक मुद्देऔरंगाबाद से वंचित बहुजन आघाड़ी के एकमात्र उम्मीदवार को चुनाव में जीत भी मिली है.आघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर को दो लोकसभा क्षेत्रों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन वंचित के उम्मीदवारों ने अच्छे वोट लिए हैं

नागपुर, 24 मई: पिछले एक साल से ठीक चुनाव के समय वंचित बहुजन आघाड़ी राज्य में तीसरे पर्याय के रूप में आगे आ रही थी. वंचित बहुजन आघाड़ी की सभाओं में भारी भीड़ को देखते हुए इस चुनाव में वंचित आघाड़ी के उम्मीदवारों पर लोगों का विशेष ध्यान था. आघाड़ी ने राज्य भर में 40 लाख वोट लेकर तीसरे पर्याय के रूप में खुद को सिद्ध जरूर किया है, लेकिन नागपुर में आघाड़ी को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी है.

नागपुर के उम्मीदवार सागर डबरासे ने 26 हजार वोट हासिल किए हैं लेकिन आंबेडकरी आंदोलन का केंद्र बिंदु रहे नागपुर शहर में मिले वोट समाधान करने लायक नहीं हैं. लोकसभा चुनाव के पहले भारिप बहुजन महासंघ के नेता एड. प्रकाश उर्फ बालासाहब आंबेडकर और एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी की वंचित बहुजन आघाड़ी की सभाओं को पूरे राज्य भर में मिल रहे प्रतिसाद को देखकर वंचित आघाड़ी राज्य में तीसरे पर्याय के तौर पर आगे आएगी, ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही थी. ऐसा हुआ भी है.

औरंगाबाद से वंचित बहुजन आघाड़ी के एकमात्र उम्मीदवार को चुनाव में जीत भी मिली है. आघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर को दो लोकसभा क्षेत्रों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन वंचित के उम्मीदवारों ने अच्छे वोट लिए हैं. अनेक उम्मीदवारों ने 1 लाख से ज्यादा वोट हासिल किए. इसके चलते राज्य में वंचित बहुजन आघाड़ी ने अपना दबाव निर्माण किया है, यह भी वस्तुस्थिति है.

आंबेडकरी आंदोलन का गढ़ माने जाने वाले नागपुर में वंचित बहुजन आघाड़ी पर सभी का ध्यान लगा था. उसके साथ एमआईएम होने से मुस्लिम समाज का भी बड़े पैमाने पर समर्थन मिलने की अपेक्षा थी. इसीलिए नागपुर में वंचित आघाड़ी का उम्मीदवार कितने वोट लेगा? इस ओर सभी की नजरें लगी थीं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019असदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?