लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: एनसीपी नेता धनंजय मुंडे का बयान, 'मैं पार्टी और पवार साहब के साथ हूं, अफवाह मत फैलाइए'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 24, 2019 20:40 IST

Dhananjay Munde: एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर कहा है कि वह पार्टी और पवार साहब के साथ हैं

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी के धनंजय मुंडे ने कहा, 'मैं पवार साहब के साथ हूं'धनंजय मुंडे ने पराली सीट से बीजेपी की पंकजा मुंडे को मात दी है

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापठक के बीच एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने रविवार को कहा कि वह पार्टी और शरद पवार के साथ हैं और उनको लेकर गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं। 

एएनआई के मुताबिक, धनंजय ने उनके अजित पवार को समर्थन की खबरों का खंडन करते हुए कहा, 'मैं पार्टी (एनसीपी) के साथ हूं, मैं पवार साहब के साथ हूं। कृपया अफवाहें मत फैलाइए।'

एनसीपी नेता अजित पवार के शनिवार को बीजेपी से हाथ मिलाते हुए उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में धनंजय मुंडे के भी अजित पवार के समर्थन का दावा किया गया था। 

हालांकि शनिवार शाम को शरद पवार की अगुवाई में हुई एनसीपी विधायकों की बैठक में धनंजय मुंडे भी शामिल हुए थे।

धनंजय मुंडे बीजेपी की दिग्गज नेता और देवेंद्र फड़नवीस सरकार में मंत्री रहीं पंकजा मुंडे के चचेरे भाई हैं और इस बार के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में एनसीपी के टिकट पर पराली सीट से पकंजा को हरा चुके हैं। 

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापठक के बीच रविवार को सुप्रीम कोर्ट ने एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की याचिका पर देंवद्र फड़नवीस सरकार को सोमवार तक राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने के लिए उनको दिए गए आमंत्रण पत्र और उनके द्वारा राज्यपाल को दिए गए विधायकों के समर्थन पत्र को पेश करने का आदेश दिया है।  

टॅग्स :धनंजय मुंडेराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्रशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी