लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव नतीजे: ज्यादातर एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों की निकली हवा

By भाषा | Updated: October 24, 2019 17:15 IST

महाराष्ट्र में हरियाणा विधानसभा चुनाव में ज्यादातर एक्जिट पोल के पूर्वानुमान जमीनी सचाई से दूर रहे जिनमें कहा गया था कि दोनों राज्यों में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने जा रही है और कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में हरियाणा विधानसभा चुनाव में ज्यादातर एक्जिट पोल के पूर्वानुमान जमीनी सचाई से दूर रहे।कांग्रेस प्रवक्ता सुष्मिता देव ने इन एजेंसियों के सर्वेक्षण को लेकर तंज करते हुए कहा कि इनको फिर से सीखना चाहिए और देश से विनम्रता के साथ माफी मांगनी चाहिए।

महाराष्ट्र में हरियाणा विधानसभा चुनाव में ज्यादातर एक्जिट पोल के पूर्वानुमान जमीनी सचाई से दूर रहे जिनमें कहा गया था कि दोनों राज्यों में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने जा रही है और कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहने वाला है। दूसरी तरफ, ‘इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया’ का इकलौता ऐसा एक्जिट पोल रहा जिसका पूर्वानुमान इन दोनों राज्यों में वास्तवित परिणाम के काफी करीब पहुंचा।

इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा-शिवसेना को 166-194 सीटें और कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को 72-90 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। अब चुनाव परिणाम सामने आने के बाद यह स्पष्ट है कि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को करीब 160 सीटें जीत सकती है।

इसी तरह, इंडिया टुडे-एक्सिस एजेंसी ने अनुमान लगाया था कि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में भाजपा को 32 से 44, कांग्रेस को 30 से 42 और जननायक जनता को पार्टी को छह से 10 सीटें मिलेंगी। मतगणना के बाद उसका यह पूर्वानुमान सटीक दिखाई दिया क्योंकि भाजपा को 39, कांग्रेस को 32 और जजपा को 10 सीटें मिलती दिख रही हैं।

इसके अलावा दूसरी सभी प्रमुख एजेंसियों के एग्जिट पोल असल नतीजों से दूर रह गए। इन ज्यादातर सर्वेक्षण में यह अनुमान लगाया गया था कि महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहने वाला है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुष्मिता देव ने इन एजेंसियों के सर्वेक्षण को लेकर तंज करते हुए कहा कि इनको फिर से सीखना चाहिए और देश से विनम्रता के साथ माफी मांगनी चाहिए।

न्यूज18-इप्सॉस के एग्जिट पोल में भाजपा को 142 सीटें और उसकी सहयोगी शिवसेना 102 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। इस सर्वे में कांग्रेस और राकांपा को केवल 17 और 22 सीटें ही मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया था। लेकिन वास्तविकता में कांग्रेस को 44 और राकांपा को 54 सीटें मिलती दिख रही हैं।

एबीपी-सीवोटर ने भाजपा-शिवसेना को 204 सीटें और कांग्रेस-राकांपा को 69 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। उसने हरियाणा में भाजपा को 72 सीटें और कांग्रेस को आठ सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। सीएनएन-इप्सॉस का अनुमान था कि हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस को क्रमशः 75 और 10 सीटें मिलेंगी।

टाइम्स नाउ के चुनाव पश्चात सर्वेक्षण में कहा गया कि हरियाणा में भाजपा को 71 और कांग्रेस को 10 सीटें मिल सकती हैं। पिछले चुनाव में महाराष्ट्र में चारों प्रमुख पार्टियां अलग अलग चुनाव लड़ी थीं। उसमें भाजपा को 122, शिवसेना को 63, कांग्रेस को 42 और राकांपा को 41 सीटें हासिल हुई थीं। इसी तरह पिछली बार हरियाणा में भाजपा को 47, इंडियन नेशनल लोक दल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटें हासिल हुई थीं।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?