लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: लोकसभा स्पीकर ने सांसद नवनीत राणा की गिरफ्तारी का ब्योरा मांगा, हनुमान चालीसा विवाद के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2022 07:15 IST

नवनीत राणा और उनके विधायक-पति रवि राणा को शनिवार को मुंबई में मुख्यमंत्री ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करने संबंधी आह्वान करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें 6 मई तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देनवनीत राणा और उनके विधायक-पति रवि राणा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।दंपति मुख्यमंत्री ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करना चाहते थे।इसके बाद उन्हें 6 मई तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मुंबई: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुंबई में अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की गिरफ्तारी पर 24 घंटे के भीतर महाराष्ट्र सरकार से ब्योरा मांगा है। इससे दो दिन पहले राणा ने बिरला को एक पत्र लिखा था कि पुलिस द्वारा उनकी अवैध गिरफ्तारी के बाद उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया था। घटना का ब्योरा केंद्रीय गृह मंत्रालय के माध्यम से अध्यक्ष द्वारा मांगा गया है।

लोकसभा अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में, सांसद ने मुंबई पुलिस पर कथित तौर पर 'नीची जात' का हवाला देते हुए और जाति के आधार पर उन्हें गाली देते हुए उन्हें पीने का पानी उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया।

रविवार को भेजे गए पत्र में मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है और दावा किया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निर्देश पर उनके और उनके पति के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

नवनीत राणा और उनके विधायक-पति रवि राणा को शनिवार को मुंबई में मुख्यमंत्री ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करने संबंधी आह्वान करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें 6 मई तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दंपति ने इससे पूर्व एक कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंबई यात्रा का हवाला देते हुए इस आह्वान को वापस ले लिया था। राणा दंपति फिलहाल अलग-अलग जेल में है।

इस बीच शिवसेना की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोकसभा सचिवालय नवनीत राणा द्वारा प्रस्तुत कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर भी संज्ञान लेगा। 

चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, ‘‘उम्मीद है कि लोकसभा सचिवालय एक निर्दलीय सांसद के लोकसभा सांसद बने रहने पर भी संज्ञान लेगा, क्योंकि बम्बई उच्च न्यायालय ने उनके जाति प्रमाण पत्र को फर्जी, राशन कार्ड को फर्जी और स्कूल परित्याग प्रमाण पत्र को फर्जी घोषित कर दिया था।’’

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :महाराष्ट्रHanuman Chalisaनवनीत राणाओम बिरलाउद्धव ठाकरे सरकारUddhav Thackeray Government
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो