लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के राज्यपाल को अपने कामों से ‘सकारात्मक’ मंशा दिखानी चाहिए : राउत

By भाषा | Updated: September 2, 2021 12:54 IST

Open in App

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि विधान परिषद के सदस्य के तौर पर 12 नामों को मंजूरी देने के महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल के अनुरोध को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल और राज्यपाल बी एस कोश्यारी के बीच चर्चा अच्छी रही। साथ ही उन्होंने कहा कि कोश्यारी को अपने कार्यों के जरिए ‘‘सकारात्मक’’ इरादे दिखाने चाहिए। ठाकरे और वरिष्ठ मंत्रियों ने बुधवार को यहां राज भवन में कोश्यारी से मुलाकात की और उनसे राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद के सदस्यों के तौर पर नामांकित किए जाने के लिए पिछले साल राज्य मंत्रिमंडल द्वारा भेजे 12 नामों को बिना किसी देरी के मंजूरी देने का अनुरोध किया। राउत ने यहां पत्रकारों को बताया, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि राज्यपाल विधान परिषद में नामांकन के लिए 12 नामों को जल्द ही मंजूरी देंगे जिनकी सिफारिश मंत्रिमंडल ने की है। उन्होंने कहा कि वह इसे लेकर सकारात्मक हैं। उन्हें अपने कामों से यह दिखाना चाहिए।’’ शिवसेना नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थारोट बुधवार को ‘‘सकारात्मक ऊर्जा’’ के साथ राज भवन से लौटे। राउत ने कहा, ‘‘मैंने बैठक के दृश्य देखे। हर कोई खुश था। महाराष्ट्र में राज भवन और सरकार के बीच सत्ता संघर्ष की परंपरा नहीं रही है। दोनों के बीच संबंध हमेशा मैत्रीपूर्ण रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि जिन 12 लोगों के नाम भेजे गए हैं वे राज्य के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं। राज्यसभा सदस्य ने पूछा, ‘‘आप उन्हें उनके अधिकारों से कैसे वंचित कर सकते हैं? क्या आप पर दबाव है?’’ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के शिवसेना को ‘‘पीठ में छुरा घोंपने वाला’’ बताने के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि उनके पार्टी ने कभी किसी की पीठ पर छुरा नहीं घोंपा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?