महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति की याद में लगाया पौधा

By भाषा | Published: June 5, 2021 05:32 PM2021-06-05T17:32:30+5:302021-06-05T17:32:30+5:30

Maharashtra Governor plants sapling in memory of former Mauritius President | महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति की याद में लगाया पौधा

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति की याद में लगाया पौधा

मुंबई, पांच जून महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ की याद में यहां राजभवन में एक पौधा लगाया।

जगन्नाथ का मॉरीशस में तीन जून को निधन हो गया था और उनकी याद में राष्ट्रीय शोक की भी घोषणा की गई थी।

एक बयान के मुताबिक, पूर्व में जगन्नाथ ने राजभवन का दौरा किया था और कोश्यारी ने ‘तमन’ का पौधा लगाया, जिसका फूल महाराष्ट्र का राजकीय पुष्प है।

मॉरीशस के दिवंगत नेता के सम्मान में राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया।

इसमें कहा गया कि पांच दिवस विश्व पर्यावरण दिवस भी है, इस मौके पर राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधा लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra Governor plants sapling in memory of former Mauritius President

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे