लाइव न्यूज़ :

आंतरिक मतभेदों के चलते गिर जाएगी महाराष्ट्र सरकार: भाजपा नेता

By भाषा | Updated: November 29, 2020 19:35 IST

Open in App

नांदेड़, 29 नवंबर भाजपा नेता प्रवीण दारेकर ने रविवार को यहां कहा कि शिवसेना नीत महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार गिर जाएगी क्योंकि इस गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच समन्वय का अभाव है और इसके बाद उनकी पार्टी की सरकार सत्ता में आएगी।

दारेकर ने कहा कि चुनावों (एक दिसंबर को राज्य विधान परिषद के पांच स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव) के बाद यह सरकार इन मुद्दों (गठबंधन साझेदारों के बीच समन्वय के अभाव) के चलते संकट का सामना करेगी।

महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष दारेकर ने मध्यावधि चुनाव की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''इस सरकार के गिर जाने के बाद, भाजपा अपनी सरकार बनाएगी, लेकिन हम यह नहीं बताएंगे कि किसके साथ। भाजपा का कोई भी विधायक एमवीए गठबंधन के सहयोगियों के साथ नहीं जाएगा।''

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे नीत एमवीए सरकार में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस घटक दल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?