महाराष्ट्र सरकार ने महामारी में लोगों की मदद के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया : मंत्री

By भाषा | Published: May 12, 2021 04:37 PM2021-05-12T16:37:43+5:302021-05-12T16:37:43+5:30

Maharashtra government used technology to help people in epidemic: minister | महाराष्ट्र सरकार ने महामारी में लोगों की मदद के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया : मंत्री

महाराष्ट्र सरकार ने महामारी में लोगों की मदद के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया : मंत्री

मुंबई, 12 मई महाराष्ट्र के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सातेज पाटिल ने कहा है कि राज्य सरकार ने कोविड-19 महामारी के बीच लोगों की मदद के लिए प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल किया।

पाटिल ने मंगलवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर जारी एक एक विज्ञप्ति में कहा, चूंकि महामारी की वजह से आवागमन पर प्रतिबंध था, इसलिए लोगों को घर से काम करना पड़ा और उन्होंने प्रौद्योगिकी की मदद से हर रोज काम किया।

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार ने महामारी के दौरान लोगों की मदद के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया। सरकार ने ऑक्सीजन कंटेनर उपलब्ध कराए और हेल्पलाइन 24 घंटे सातों दिन काम कर रही हैं तथा अनेक रोगियों को टि्वटर जैसे सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से मदद मिली।’’

पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साल अपने घरों को लौटने के दौरान प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए एक ऐप तैयार किया था और कम से कम एक लाख मजदूरों को इसके माध्यम से मदद मिली।

मंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी की वजह से वेंटिलेटर, पीपीई किट तथा अन्य उपकरणों का तेजी से विनिर्माण हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra government used technology to help people in epidemic: minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे