लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे के पास 20 विधायक, कैसे जाएंगे राज्यसभा?, कांग्रेस में शामिल होंगे संजय राउत?, महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे का दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2025 07:58 IST

Maharashtra Government: महाराष्ट्र में पिछले साल नवंबर में हुए चुनावों में 288 सदस्यीय विधानसभा में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 20 सीट पर जीत हासिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देइस मुद्दे पर भी बयान देना चाहिए।राउत से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका। शासन व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

Maharashtra Government:महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने रविवार को दावा किया कि शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत कांग्रेस में शामिल होने के लिए दिल्ली में एक नेता से बातचीत कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राणे ने कहा कि राउत का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के पास उन्हें एक और कार्यकाल के लिए जीत दिलाने को लेकर पर्याप्त विधायक नहीं हैं। महाराष्ट्र में पिछले साल नवंबर में हुए चुनावों में 288 सदस्यीय विधानसभा में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 20 सीट पर जीत हासिल की थी।

राणे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राउत को ‘सामना’ (उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी का मुखपत्र) में लिखना चाहिए कि वह शिवसेना (उबाठा) में कितने समय तक टिके रहेंगे। उन्हें उस नेता के बारे में लिखना चाहिए, जिनसे वह दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उन्हें इस मुद्दे पर भी बयान देना चाहिए।’’

बार-बार प्रयास करने के बावजूद राउत से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका। राणे की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब राउत ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री तथा शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के बीच मतभेद से राज्य में शासन व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

राउत ने शिवसेना (उबाठा) के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखठोक’ में दावा किया कि शिंदे अभी तक इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर पाए हैं कि नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद पुन: नहीं दिया गया और वह इस पद को फिर से हासिल करने की बेहद कोशिश कर रहे हैं और फडणवीस इससे अच्छी तरह से वाकिफ हैं। शिवसेना (उबाठा) और कांग्रेस सहयोगी हैं। 

टॅग्स :संजय राउतउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?