महाराष्ट्र सरकार को पेट्रोल, डीजल पर वैट कम करना चाहिए : भाजपा

By भाषा | Published: November 11, 2021 01:34 PM2021-11-11T13:34:38+5:302021-11-11T13:34:38+5:30

Maharashtra government should reduce VAT on petrol, diesel: BJP | महाराष्ट्र सरकार को पेट्रोल, डीजल पर वैट कम करना चाहिए : भाजपा

महाराष्ट्र सरकार को पेट्रोल, डीजल पर वैट कम करना चाहिए : भाजपा

मुंबई, 11 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार से पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती करने की मांग की। केंद्र ने हाल में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती की थी।

पाटिल ने कोल्हापुर में संवाददाताओं से कहा कि वैट में कटौती की मांग को लेकर भाजपा ने राज्यभर में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि देश के करीब 11 राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती कर आम आदमी को राहत दी है, जिनमें ऐसे राज्य भी शामिल हैं जहां भाजपा की सरकार नहीं है।

भाजपा नेता ने दावा किया, '' अगर वे सरकारें राहत प्रदान कर सकती हैं तो महाराष्ट्र सरकार ऐसा करने से क्यों हिचक रही है? केंद्र ने पेट्रोल पर पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क की कटौती की है। हालांकि, ये (वैट) राजस्व एकत्र करने के वास्ते महाराष्ट्र सरकार के लिए सोने की खान है इसलिए इसने वैट में कटौती से इंकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra government should reduce VAT on petrol, diesel: BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे