लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Government: देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे में ‘मतभेद’?, सांसद संजय राउत ने कहा-मुख्यमंत्री पद पुन: नहीं दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2025 21:44 IST

Maharashtra Government: पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा से मिलकर बनी ‘महायुति’ ने राज्य की 288 सीट में से 230 सीट जीती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देपद को फिर से हासिल करने की बेहद कोशिश कर रहे हैं और फडणवीस इससे अच्छी तरह से वाकिफ हैं।अब कोई बातचीत नहीं होती और जनता के लिए यह मनोरंजन का विषय बन गया है। दावा किया कि इस ‘‘मतभेद’’ से महाराष्ट्र सरकार का कामकाज प्रभावित हुआ है।

मुंबईः शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच ‘‘तनावपूर्ण संबंध’’ राज्य की प्रगति में बाधा डाल रहे हैं। राउत ने शिवसेना (उबाठा) के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोकठोक में दावा किया कि शिंदे अभी तक इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर पाए हैं कि नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद पुन: नहीं दिया गया और वह इस पद को फिर से हासिल करने की बेहद कोशिश कर रहे हैं और फडणवीस इससे अच्छी तरह से वाकिफ हैं।

पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा से मिलकर बनी ‘महायुति’ ने राज्य की 288 सीट में से 230 सीट जीती थीं। राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया, ‘‘मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा समर्थित उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच अब कोई बातचीत नहीं होती और जनता के लिए यह मनोरंजन का विषय बन गया है।’’

राउत ने दावा किया कि इस ‘‘मतभेद’’ से महाराष्ट्र सरकार का कामकाज प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘बहुमत होने के बावजूद प्रशासन पंगु बना हुआ है। जो लोग विश्वासघात करके आगे बढ़ते हैं वे अक्सर इससे ही गिरते हैं। शिंदे पर हमले शुरू हो गए हैं और महाराष्ट्र अनिश्चितता तथा अव्यवस्था की स्थिति में आ गया है।’’

राउत ने यह भी दावा किया कि शिंदे के राजनीतिक क्षेत्र ठाणे पर उनका नियंत्रण भाजपा व्यवस्थित रूप से कम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मंत्री गणेश नाइक को पड़ोसी पालघर जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त करना कथित तौर पर इसी रणनीति का हिस्सा है। राउत ने स्तंभ में लिखा, ‘‘नाइक पहले शिवसेना-भाजपा सरकार में मंत्री थे जबकि शिंदे सिर्फ एक नगर पार्षद थे।

वह शिंदे से आदेश नहीं लेंगे।’’ दरअसल नाइक ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह चाहते हैं कि भाजपा ठाणे में फले-फूले, जिससे संकेत मिलता है कि दोनों सहयोगी दलों के बीच खींचतान है। राउत के अनुसार सरकार में शिंदे की भूमिका काफी कम हो गई है और वह अक्सर मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठकों से अनुपस्थित रहते हैं या जब आते भी हैं तो काफी देर से आते हैं।

उन्होंने दावा किया, ‘‘30 जनवरी को वह ‘वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ में जिला योजना समिति की बैठक में ढाई घंटे देरी से पहुंचे।’’ राउत ने आरोप लगाया कि शिंदे को लगता है कि भाजपा नेतृत्व ने उन्हें धोखा दिया है। शिवसेना के एक वरिष्ठ विधायक के हवाले से राउत ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिंदे को आश्वासन दिया था कि 2024 का विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे। राउत ने विधायक के हवाले से दावा किया कि ऐसा माना जाता है कि वादे से उत्साहित होकर शिंदे ने चुनाव प्रचार में काफी धन खर्च किया लेकिन जब समय आया तो शाह ने कथित तौर पर अपना वादा नहीं निभाया जिससे शिंदे को महसूस हुआ कि उन्हें धोखा दिया गया है।

राउत ने कहा कि विधायक ने उन्हें यह भी बताया कि शिंदे को अब संदेह है कि उनके फोन कॉल की निगरानी की जा रही है और केंद्रीय एजेंसियां ​​उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। उन्होंने दावा किया, ‘‘एक विधायक ने मुझे बताया कि शिंदे को यकीन है कि उन पर और उनके सहयोगियों पर नजर रखी जा रही है।’’

भाजपा के एक वरिष्ठ मंत्री ने हाल में ‘तनाव’ की खबरों को खारिज किया था और कहा था कि फडणवीस और शिंदे के बीच कोई ‘‘बड़े मतभेद’’ नहीं हैं। हालांकि राउत ने भाजपा नेता की बात को खारिज करते हुए कहा कि शिवसेना के विभाजन (जून 2022 में) से पहले भी इसी तरह के दावे किए गए थे लेकिन ‘‘उसके बाद जो हुआ, वह पूरे देश ने देखा।’’

राउत ने दावा किया, ‘‘शिंदे का नेतृत्व अब सुरक्षित नहीं है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उनके (शिंदे) खिलाफ काम कर रही है। राउत ने कहा कि शिंदे के विपरीत उपमुख्यमंत्री अजित पवार अधिक मजबूत स्थिति में हैं। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?