लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में किसानों के लिए खुला है अनोखा 'बकरी बैंक', ऐसी की जाती है मदद

By विनीत कुमार | Updated: February 4, 2021 13:33 IST

महाराष्ट्र के अकोला में ये बकरी बैंक है जिसे नरेश देशमुख नाम के एक शख्स ने 2018 में खोला था। इस के तहत लोन लेने वाले को एक बकरी दी जाती है। उसे इस लोन को चुकाने के लिए 40 महीने में 4 मेमने लौटाने होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के अकोला में है 'बकरी बैंक', नरेश देशमुख ने 2018 में खोला थानरेश देशमुख पंजाब राव कृषि विद्यापीठ से स्नातक हैंबकरी लोन लेने के लिए इच्छुक किसान को 1,200 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होता है

महाराष्ट्र में किसानों के लिए खुला एक 'बकरी बैंक' इन दिनों चर्चा में है। अकोला में एक किसान ने ही इस बैंक को खोला है ताकि किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार मदद पहुंच सके।

'गोट बैंक ऑफ करखेड़ा' (Goat Bank of Karkheda) की पूरे राज्य में सराहना हो रही है। इसे हालांकि जुलाई 2018 में ही 52 साल के नरेश देशमुख ने खोला था। नरेश देशमुख पंजाब राव कृषि विद्यापीठ से स्नातक हैं और अकोला के सांघवी मोहाडी(Sangavi Mohadi) गांव में रहते हैं।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार नरेश देशमुख ने बताया कि ये खास 'बकरी बैंक' कैसे काम करता है और किसानों की मदद करता है। 

दरअसल, इस बैंक से लोन लेने के लिए इच्छुक किसान को 1,200 रुपये का पंजीकरण शुल्क सबसे पहले चुकाना होता है। एग्रीमेंट के अनुसार एक किसान अगर लोन में एक बकरी हासिल करता है तो उसे 40 महीने की समय सीमा के भीतर 4 मेमने वापस करने होते हैं।

बकरी बैंक खोलने का कैसे आया ख्याल

नरेश देशमुख के अनुसार उन्होंने गांव में पाया कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद जो महिलाएं बकरी पालन में लगी हैं, वे छोटी जमीने खरीदने, बच्चों को शिक्षित करने या फिर जरूरत के मुताबिक अपने घर में धूमधाम से शादी कराने में सक्षम हैं।

बकरी पालन में शामिल परिवारों का अध्ययन करने के बाद आखिरकार नरेश देशमुख ने बकरी बैंक स्थापित करने का निर्णय लिया ताकि इसे और लोगों को भी आसानी से उपलब्ध कराया जा सके।

इसके बाद देशमुख ने अपनी बचत से 40 लाख रुपये का निवेश किया और 340 बकरियों को खरीदा। साथ ही 340 परिवारों को भी पंजीकृत कर इसे उनमें बांटा गया ताकि बकरियों के प्रजनन का काम भी आगे बढ़ाया ज सके।

एक अनुमान के अनुसार इस योजना के तहत बकरी रखने वाली वाली प्रत्येक महिला को लगभग 2.5 लाख रुपये का लाभ हो सकता है। यही कारण है कि बकरी बैंक के इस पहल की सभी तारीफ कर रहे हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान