लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पुणे के उपनगरीय क्षेत्र में घुसा गौर, पकड़ने के प्रयास जारी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 15:52 IST

Open in App

पुणे, 22 दिसंबर महाराष्ट्र के पुणे शहर के बावधन क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक गौर (भारतीय बाइसन) देखा गया और उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इससे पहले नौ दिसंबर को कोथरुड क्षेत्र में एक गौर आ गया था और वन अधिकारियों के दल द्वारा पकड़े जाने के बाद उसकी मौत हो गई थी।

अधिकारी ने कहा, “पुणे में मंगलवार की सुबह बावधन-बनेर क्षेत्र में एक गौर देखा गया। वन अधिकारी और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।”

पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जानवर को सुरक्षित पकड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

इस बीच बावधन क्षेत्र के एक पार्षद किरण दगडे पाटिल ने कहा कि कुछ लोगों ने जानवर को देखा और उन्हें सुबह नौ बजे इसकी सूचना दी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल गौर डीआरडीओ की प्रयोगशाला के आसपास कहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos