महाराष्ट्र: कांग्रेस और NCP के चार विधायकों ने दिया इस्तीफा, इस दिन हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 30, 2019 02:43 PM2019-07-30T14:43:28+5:302019-07-30T14:43:28+5:30

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह भी जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में संजय सिंह सुल्तानपुर संसदीय सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन हार गये थे। 

Maharashtra Four Congress-NCP MLAs Resign May Join BJP | महाराष्ट्र: कांग्रेस और NCP के चार विधायकों ने दिया इस्तीफा, इस दिन हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

महाराष्ट्र: कांग्रेस और NCP के चार विधायकों ने दिया इस्तीफा, इस दिन हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

Highlightsपिछले हफ्ते शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की  महिला विंग की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।अकोले विधानसभा से विधायक वैभव पिचड के पार्टी इस्तीफे की बात कई दिनों से चर्चा में थी। उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस से 25 जुलाई को ही मुलाकात भी की थी। 

महाराष्ट्र में भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच विपक्ष के चार विधायकों ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के विधायक कालिदास कोलाम्बकर और राकांपा के विधायक शिवेन्द्र सिंह भोसले, वैभव पिचाड और संदीप नाइक ने अपने इस्तीफे दक्षिण मुंबई में स्थित विधान भवन में स्पीकर हरिभाऊ बागड़े को सौंपे। बागड़े को ये इस्तीफे अलग अलग सौंपे गए। कोलाम्बकर मुंबई से सात बार विधायक रह चुके हैं। शिवेन्द्र सिंह भोसले ने 2014 में सतारा विधानसभा सीट से चुनाव 47,813 मतों से जीता था। सूत्रों ने बताया कि चारों विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 

अकोले विधानसभा से विधायक वैभव पिचड के पार्टी इस्तीफे की बात कई दिनों से चर्चा में थी। उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस से 25 जुलाई को ही मुलाकात भी की थी। 

पिछले हफ्ते शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की  महिला विंग की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। खबर है कि चित्रा वाघ भारतीय जनता पार्टी  (BJP)में शामिल सकती हैं।  वहीं 25 जुलाई को ही NCP के मुंबई प्रमुख सचिन अहीर भी शिवसेना में शामिल हुये थे। 

डॉ. संजय सिंह ने कांग्रेस और राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। वह भी जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। संजय सिंह अमेठी के राज परिवार से आते हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में संजय सिंह सुल्तानपुर संसदीय सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन हार गये थे।

Web Title: Maharashtra Four Congress-NCP MLAs Resign May Join BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे