लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के पूर्व सांसद ने CM उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, कहा- समृद्धि महामार्ग प्रोजेक्ट की होनी चाहिए जांच 

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 1, 2019 13:36 IST

महाराष्ट्रः अपने पत्र में अनिल गोटे ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले दिनों समृद्धि महामार्ग के लिए उच्च प्रीमियम पर सरकार को जमीन बेची थी।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद अनिल गोटे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर 46000 करोड़ रुपये के समृद्धि महामार्ग की जांच की मांग की है।पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस का महत्पूर्ण प्रोजेक्ट माने जाने वाले एक्सप्रेसवे को महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) द्वारा तैयार किया जा रहा है।

पूर्व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद अनिल गोटे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर 46000 करोड़ रुपये के समृद्धि महामार्ग की जांच की मांग की है। पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस का महत्पूर्ण प्रोजेक्ट माने जाने वाले एक्सप्रेसवे को महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) द्वारा तैयार किया जा रहा है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, अपने पत्र में गोटे ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले दिनों समृद्धि महामार्ग के लिए उच्च प्रीमियम पर सरकार को जमीन बेची थी।

गोटे ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि देवेंद्र फड़नवीस की अगुवाई वाली सरकार का पारदर्शी कामकाज वास्तव में कैसा था? बता दें कि गोटे बीजेपी छोड़ चुके हैं। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

इससे पहले गोटे ने एमएसआरडीसी के प्रबंध निदेशक राधेश्याम मोपलवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। वह मोपलवार और एक अन्य व्यक्ति के बीच हुई बातचीत का कथित टेप सामने लेकर आए थे। इस टेप में कथित तौर पर पैसों की हेराफेरी की बात कही गई थी।

उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मांग की है कि आप और उनके मंत्रिमंडल से मेरी अपील है कि यह जांच एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित की जाए और इसकी रिपोर्ट विधानसभा के समक्ष तीन महीने के भीतर सौंपी जाए। महाराष्ट्र के लोगों को यह जानना जरूरी है कि आखिर क्या कारण है कि मोपलवार को क्लीन चिट दे दी गई और उनके रिटायर होने के बाद भी सीएम की सेवा में बने रहने के लिए कहा गया।

आपको बता दें कि तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मोपालवार को क्लीन चिट दे दी थी। दिसंबर 2017 में एमएसआरडीसी में मोपलवार ने अपना पदभार ग्रहण कर काम फिर से शुरू कर दिया था। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?