महाराष्ट्र : पुणे के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इकाई में आग लगी, एक की मौत, दो लोग घायल

By भाषा | Published: September 16, 2021 03:40 PM2021-09-16T15:40:29+5:302021-09-16T15:40:29+5:30

Maharashtra: Fire breaks out at unit located in Pune industrial area, one dead, two injured | महाराष्ट्र : पुणे के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इकाई में आग लगी, एक की मौत, दो लोग घायल

महाराष्ट्र : पुणे के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इकाई में आग लगी, एक की मौत, दो लोग घायल

पुणे, 16 सितंबर महाराष्ट्र के पुणे जिले में बृहस्पतिवार को औद्योगिक क्षेत्र में केक पर इस्तेमाल होने वाली मोमबत्ती बनाने वाली एक इकाई में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें सुबह दस बज कर करीब बीस मिनट पर सिंहगढ़ रोड स्थित भाऊ औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की आठ गाड़ियों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मचारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, " इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।"

मृतक की पहचान दत्तानंद दिगंबर सोनवणे (40) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक मोमबत्ती बनाने वाली इकाई में आग लगने के दौरान 16 कर्मचारी मौजूद थे। सभी वहां से बच निकलने में कामयाब हो गए जबकि सोनवणे आग में फंस गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार सोनवणे इकाई का मालिक था। उन्होंने कहा कि मृतक के बारे में और जानकारी एकत्र की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सोनवणे मोमबत्तियों में आतिशबाजी की सामग्री मिला रहा था। मिश्रण के ऊपर एक बल्ब जलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप विस्फोट हुआ और आग लग गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Fire breaks out at unit located in Pune industrial area, one dead, two injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे