लाइव न्यूज़ :

नवी मुंबई के ONGC प्लांट में भीषण आग, 7 लोगों की मौत

By स्वाति सिंह | Updated: September 3, 2019 11:13 IST

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के उरण में स्थित ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) प्लांट में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देओएनजीसी प्लांट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई।फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) के संयंत्र में मंगलवार को आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई के उरण क्षेत्र स्थित ओएनजीसी गैस प्रसंस्करण संयंत्र में सुबह करीब सात बजे आग लगी। नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि दमकल विभाग के कई दल मौके पर मौजूद गए हैं और बचाव अभियान जारी है। साथ ही पुलिस ने प्लांट के 2 किमी तक के इलाके को खाली करा लिया है। 

बताया जा रहा है आग नवी मुंबई में ओएनजीसी के कोल्ड स्टोरेज में लगी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। बीते तीन घंटों से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग के अलावा ओएनजीसी की टीम भी आग बुझाने की कोशिश कर रही है। 

ओएनजीसी ने ट्वीट कर बताया 'आज सुबह नवी मुंबई के ओएनजीसी प्लांट में स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज में आग लग गई है। हालांकि, इसे सफलता पूर्वक बुझा दिया गया है। ओएनजीसी ने यह साफ़ किया कि इस घटना का ऑइस प्रोसेसिंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और गैस को हाजिरा प्लांट में डायवर्ट कर दिया गया है। 

पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के धुले जिले में एक रसायन कारखाने में नाइट्रोजन गैस सिलेंडरों में हुए धमाकों में छह महिलाओं समेत 13 कर्मियों की मौत हो थी। शिरपुर तालुका के वाघदी गांव में एक रसायन कारखाने रुमिट केमसिंथ प्राइवेट लिमिटेड में सुबह करीब पौने दस बजे धमाका हुआ था। उस समय वहां कम से कम 100 कर्मी मौजूद थे।  

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप