लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: युवती की मौत के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने में हो रही देर पर फडणवीस ने उठाया सवाल

By भाषा | Updated: February 12, 2021 20:06 IST

Open in App

मुंबई, 12 फरवरी भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने पुणे शहर में 23 वर्षीय एक युवती द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने में हुई देर को लेकर शुक्रवार को सवाल खड़ा किया और घटना की जांच की मांग की।

फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने घटना के बाबत महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा और उनके हस्तक्षेप की मांग।

उक्त युवती बीड जिले की निवासी थी और सोमवार तड़के, पुणे के हडपसर क्षेत्र में स्थित एक इमारत में फ्लैट की बालकनी से गिरने के बाद उसकी मौत हो गई थी।

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया गया था कि राज्य सरकार के एक मंत्री के साथ मृतका के संबंध थे।

युवती, टिकटॉक और इंस्टाग्राम जैसे मंचों पर अपने वीडियो डालने के कारण लोकप्रिय थी।

उसकी मौत के बाद, कथित तौर पर दो व्यक्तियों के साथ उसकी बातचीत की ऑडियो क्लिप वायरल हो गई।

फडणवीस ने कहा कि उन्होंने इन क्लिप को डीजीपी कार्यालय भेजा है।

उन्होंने कहा, “मेरे कार्यालय को 12 क्लिप मिली जिसमें युवती के बारे में दो व्यक्ति बात कर रहे हैं।”

फडणवीस ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने वाली एक युवती की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि पुणे पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने में क्या समस्या है।”

भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में कहा था कि इस मामले में राज्य सरकार के एक मंत्री संलिप्त हैं।

वनवाड़ी पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज किया गया है और जांच में आत्महत्या की पुष्टि होने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है।

उन्होंने कहा, “कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। लेकिन हम सभी कोण से जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?