लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः शिवसेना के पारपंरिक मराठी ‘वोट बैंक’ पर नजर, भाजपा के साथ मिलकर लड़ेंगे निकाय चुनाव, सीएम शिंदे का ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2022 13:35 IST

ठाणे नगर निगम के बारे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना ठाणे में पिछले 25 साल से शासन कर रही है और मतदाता सही चुनाव करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबागी गुट ‘‘वास्तविक’’ शिवसेना का प्रतिनिधित्व करता है।बागी 40 विधायकों में से कई मुंबई और महानगरीय क्षेत्रों से आते हैं।शिवसेना के पारपंरिक मराठी ‘वोट बैंक’ में सेंध लगा सकते हैं।

ठाणेः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि ‘वास्तविक’ शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में आगामी निकाय चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। शिंदे शिवसेना के बागी गुट का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने ठाणे में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि बागी गुट ‘‘वास्तविक’’ शिवसेना का प्रतिनिधित्व करता है।

शिंदे ने कहा, ‘‘ भाजपा और शिवसेना आगामी निकाय चुनाव में ठाणे सहित सभी जगहों पर गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि मुंबई सहित राज्य के कई नगर निगमों में आने वाले महीनों में चुनाव होने हैं। शिंदे की घोषणा इस लिहाज से अहम है कि बागी 40 विधायकों में से कई मुंबई और महानगरीय क्षेत्रों से आते हैं और शिवसेना के पारपंरिक मराठी ‘वोट बैंक’ में सेंध लगा सकते हैं।

ठाणे नगर निगम के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवसेना ठाणे में पिछले 25 साल से शासन कर रही है और मतदाता सही चुनाव करेंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था और बहुमत हासिल किया था, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर दोनों पार्टियां अलग हो गईं।

ठाणे जिले के कोपरी-पाचपाखाड़ी से विधायक शिंदे ने कहा, ‘‘ (शिवसेना संस्थापक)बालासाहेब ठाकरे हमेशा भाजपा-शिवसेना का गठबंधन चाहते थे। वह कभी नहीं चाहते थे कि शिवसेना का जुड़ाव कांग्रेस या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)से हो। हम बालासाहेब की बातों का पालन कर रहे हैं। भाजपा और शिवसेना राज्य की सत्ता में भी है।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईThane-Palgharएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसBJPDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?