लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Exit Polls 2024: एक्जिट पोल अनुमान?, महायुति गठबंधन की वापसी?, सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी, जानें आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2024 20:40 IST

Maharashtra Exit Polls 2024: 288 विधानसभा क्षेत्रों में एकल चरण के महाराष्ट्र चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देआखिर एग्जिट पोल में कौन किस पर भारी है।चुनावों के बाद सभी की निगाहें अब एग्जिट पोल पर हैं।अंतिम नतीजे से पहले कई चैनल भविष्यवाणी करते हैं।

Maharashtra Exit Polls 2024: महाराष्ट्र में 288 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 20 नवंबर को वोट डाला गया और 23 नवंबर को मतगणना होगी। मुकाबला सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी (अजित पवार गुट) और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार गुट) के बीच है। 288 विधानसभा में बहुमत के लिए 145 विधायक की जरूरत है। महाराष्ट्र में जोरदार प्रचार और चुनावों के बाद सभी की निगाहें अब एग्जिट पोल पर हैं। आखिर एग्जिट पोल में कौन किस पर भारी है।

23 नवंबर को घोषित होने वाले अंतिम नतीजे से पहले कई चैनल भविष्यवाणी करते हैं। 288 विधानसभा क्षेत्रों में एकल चरण के महाराष्ट्र चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त हुआ। भाजपा ने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा, शिवसेना ने 81 सीटों पर और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने 59 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे।

विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेना (यूबीटी) ने 95, और एनसीपी (एसपी) ने 86 उम्मीदवार उतारे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी (अजित पवार गुट) शामिल हैं। जबकि विपक्षी एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार गुट) शामिल हैं।

Maharashtra Exit Polls 2024: एग्जिट पोल की भविष्यवाणी- मैट्रिज़ और पीपल्स पल्स

पीपल्स पल्स ने भविष्यवाणी की है कि महाराष्ट्र की 288 सीटों में से महायुति एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भाजपा का सत्तारूढ़ गठबंधन को 288 विधानसभा सीटों में से 175-195 सीटें मिलेंगी। बहुमत का आंकड़ा 145 है। चाणक्य एग्जिट पोल ने महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के मजबूत प्रदर्शन का अनुमान लगाया है।

288 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को 130 से 138 सीटें मिलने की उम्मीद है, जो दोनों गठबंधनों के बीच करीबी मुकाबले का संकेत है। छोटे दलों और निर्दलीयों के 6 से 8 सीटें जीतने का अनुमान है।

टॅग्स :एग्जिट पोल्समहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल