लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: नतीजों के एक दिन बाद वर्ली में लगा आदित्य ठाकरे को 'भावी सीएम' बताने वाला पोस्टर, शिवसेना 50: 50 फॉर्मूले पर अड़ी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 25, 2019 13:24 IST

Aaditya Thackeray: वर्ली में लगा शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे को भावी सीएम बताने वाला पोस्टर, शिवसेना ने नई सरकार गठन में की है 50: 50 फॉर्मूले की मांग

Open in App
ठळक मुद्देवर्ली में लगा आदित्य ठाकरे को भावी सीएम बताने वाला पोस्टरआदित्य ठाकरे ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए वर्ली से हासिल की 70 हजार वोटों से जीत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों में भले ही बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिल गया है लेकिन सीएम पद को लेकर दोनों पार्टियों में खींचतान मच सकती है। 

चुनाव नतीजे आने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फड़नवीस के साथ एक  संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये कहकर सीएम पद को लेकर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ  चुनाव पूर्व हुए 50: 50 फॉर्मूले पर कायम है।

वर्ली में लगा आदित्य ठाकरे को 'भावी सीएम' बताने वाला पोस्टर

इस बीच नतीजे आने के एक दिन बाद शुक्रवार को वर्ली में शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे को 'भावी मुख्यमंत्री' बताते हुए शुभकामनाएं देने वाला पोस्टर लगाया गया है। 

चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य के तौर पर आदित्य ने इन चुनावों में वर्ली विधानसभा सीट से एनसीपी के सुरेश माने को 70 हजार से ज्यादा वोटों से हराते हुए चुनावी राजनीति में धमाकेदार अंदाज में डेब्यू किया है। 

इस बीच महाराष्ट्र चुनाव नतीजों को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। सामना ने लिखा है, 'महाराष्ट्र चुनाव नतीजे महाजनादेश नहीं केवल जनादेश हैं, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए। ये नतीजे सत्ता के घमंड में चूर लोगों के लिए सबक हैं।'

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने 161 सीटें जीती हैं, जो 2014 में दोनों के द्वारा जीती गई कुल 185 सीटों से कम हैं। साथ ही पिछले चुनावों के मुकाबले इन दोनों पार्टियों की सीटें भी घटी हैं। बीजेपी ने 2014 में 122 सीटें जीती थीं, जबकि इस बार उसने 105 सीटें जीती हैं, वहीं पिछले चुनावों में 63 सीटें जीतने वाली शिवसेना को इस बार 56 सीटें मिली हैं।

टॅग्स :आदित्य ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?