लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election Results 2024: सभी 16 कांग्रेसी विधायक बीजेपी में शामिल हो?, आशीष देशमुख ने कहा- हमने महाराष्ट्र में कांग्रेस का पतन देखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2024 13:01 IST

maharashtra election results 2024: भाजपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र भारत का 17वां राज्य है जहां विधानसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व 10 प्रतिशत से भी कम है।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र में विधायकों को भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए।Maharashtra Election Results 2024: 16 विधायकों के साथ सदन में सिर्फ 5.55 प्रतिशत सीट हैं।Maharashtra Election Results 2024: 1962 के बाद से विधानसभा में कांग्रेस की सबसे कम सीट है।

maharashtra election results 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आशीष देशमुख ने कहा कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है और महाराष्ट्र में इसके सभी 16 नवनिर्वाचित विधायकों को भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए। राज्य में हाल में हुए चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट पर जीत हासिल की है, जबकि विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) केवल 46 सीट ही जीत सका। एमवीए की घटक कांग्रेस को केवल 16 सीट मिलीं। नागपुर जिले की सावनेर सीट से चुनाव जीतने वाले देशमुख ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी और महायुति गठबंधन ने बड़े अंतर से जीत हासिल की तथा हमने महाराष्ट्र में कांग्रेस का पतन देखा। कांग्रेस का यह पतन हर जगह हो रहा है।’’

उन्होंने कहा कि हर राज्य में सीट संख्या और मतदाता आधार में लगातार गिरावट के कारण कांग्रेस के पास कोई विकल्प नहीं बचा है। भाजपा नेता ने कहा कि यह परिणाम विपक्षी पार्टी के लिए एक नया निचला स्तर है। देशमुख ने कहा कि कांग्रेस और उसके विधायकों का कोई भविष्य नहीं है तथा महाराष्ट्र में इसके विधायकों को भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र भारत का 17वां राज्य है जहां विधानसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व 10 प्रतिशत से भी कम है। देशमुख ने कहा, ‘‘288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में सिर्फ 16 विधायकों के साथ कांग्रेस के पास अब सदन में सिर्फ 5.55 प्रतिशत सीट हैं।

यह 1962 के बाद से राज्य विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की सबसे कम सीट हिस्सेदारी है।’’ उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से कांग्रेस की सीट हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से घटकर अब 10 प्रतिशत से भी कम रह गई है। जून 2023 में कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के बाद देशमुख भाजपा में शामिल हो गए थे। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024कांग्रेसBJPमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?