लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election Date 2024: 288 सीट, 9.63 करोड़ वोटर और 100186 लाख बूथ, 20 नवंबर को मतदान और 23 को मतगणना, जानें मुख्य बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 15, 2024 16:25 IST

Maharashtra Election Date 2024 Live: मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होगा। 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra, Jharkhand Election Date 2024 Live: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मतदान केंद्र पर सभी सुविधा होंगी।Maharashtra, Jharkhand Election Date 2024 Live: महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।Maharashtra, Jharkhand Election Date 2024 Live: राजनीतिक दलों के बीच मुकाबले का मंच तैयार होगा।

Maharashtra Election Date 2024 Live: निर्वाचन आयोग मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर रहा है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीट हैं और 9.63 करोड़ वोटर हैं और 100186 लाख बूथ बनाए जाएंगे। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। महाराष्ट्र में महिला बूथ बनाया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मतदान केंद्र पर सभी सुविधा होंगी। राजनीतिक दलों के बीच मुकाबले का मंच तैयार होगा। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को राज्यसभा विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक चरण में विधानसभा चुनाव होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी तथा नामांकन की आखिरी तिथि 29 अक्टूबर होगी। कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र चार नवंबर, 2024 तक वापस लिए जा सकते हैं।

कुमार ने बताया कि प्रदेश में 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसके मुखिया शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं। इस सत्ताधारी गठबंधन में शिवसेना के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है।

दूसरी तरफ, विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) है। इसमें उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और वरिष्ठ नेता शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति बिल्कुल बदल गई है।

साल 2019 का विधानसभा चुनाव भाजपा और अविभाजित शिवसेना ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बैनर तले साथ मिलकर लड़ा था। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 165 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे और वह 105 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

शिवसेना ने 126 सीट पर चुनाव लड़ा था और उसे 56 पर जीत मिली थी। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने 147 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे और उसे 44 सीट पर जीत मिली थी, जबकि राकांपा को 121 में से 54 सीट पर जीत हासिल हुई थी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी