लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में सुबह 11 बजे तक 18.14% वोटिंग, दिखीं मतदाताओं की लंबी कतार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2024 13:34 IST

Maharashtra Election 2024: बारामती से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख अजित पवार अपने भतीजे युगेन्द्र पवार के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। 

Open in App

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहे हैं जिसमें वोटरों की भीड़ देखी जा रही है। विधानसभा चुनाव के लिए सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है जो आज शाम 6 बजे तक चलेगा।  महाराष्ट्र में सुबह 11 बजे तक 18.14 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। गढ़चिरौली जिले में मतदान के पहले चार घंटों में 30 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के अहेरी में 30.6 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि आरमोरी विधानसभा में 30.75 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुंबई शहर जिले में 15.78 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि मुंबई उपनगरीय जिले में 17.99 प्रतिशत मतदान हुआ। महानगर के कोलाबा विधानसभा क्षेत्र में 13.03 प्रतिशत, माहिम में 19.66 प्रतिशत और वर्ली में 14.59 प्रतिशत जबकि मुंबई उपनगरीय क्षेत्र भांडुप में 23.42 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित कोपरी-पचपाखड़ी निर्वाचन क्षेत्र में 18.22 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि नागपुर दक्षिण-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 19.91 प्रतिशत मतदान हुआ।

नागपुर दक्षिण-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि पुणे जिले के बारामती में मतदान प्रतिशत 18.81 रहा। बारामती से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख अजित पवार अपने भतीजे युगेन्द्र पवार के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024महाराष्ट्रMaharashtra BJPMaharashtra Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?